Entertainment

‘वो समझदार और खूबसूरत हैं’, अपने फैंस को पलकों पर बैठाकर रखती हैं काजोल, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का फनी पोस्ट

Last Updated:July 01, 2026, 17:10 IST

काजोल अपनी फिल्मों से ही नहीं, अपनी पोस्ट से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट का कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने मजाकिया बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करती हैं, जो फैंस का ध्यान खींच लेते हैं. इस बार भी उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की, लेकिन फोटो से ज्यादा उनके मजेदार कैप्शन की चर्चा हो रही है.

काजोल का चुलबुला अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है. वह किसी इंटरव्यू में हो या अपने किसी किरदार में, वह दर्शकों को हर जगह एंटरटेन करती हैं. अब उनका एक पोस्ट फैन के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्ट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं.

काजोल ने इंस्टाग्राम पर कार के अंदर ली गई अपनी मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट की है. फोटो में वह पिंक रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को डायमंड और रूबी के चोकर नेकलेस से पूरा किया है. हल्के मेकअप में उनका अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है.

Add as Preferred Source on Google

फोटो के साथ काजोल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मेरी खुद की रिसर्च कहती है कि जो लोग मेरी पोस्ट लाइक करते हैं, वे बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश, ज्यादा समझदार और ज्यादा खूबसूरत होते हैं.

काजोल के इस कैप्शन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो काजोल ने साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.

फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले आदित्य चोपड़ा ने लिखा था. फिल्म को यश चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म का सदाबहार म्यूजिक जतिन-ललित ने कंपोज किया था. फिल्म का म्यूजिक सबसे मेलोडियस संगीत में शामिल है. कुल 7 गाने फिल्म में रखे गए थे. सभी गाने ब्लॉकबस्टर थे. हर म्यूजिक सेंटर पर इसी फिल्म के कैसेट की डिमांड थी.

शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. काजोल दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं. उन्होंने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन.

फिल्मों के अलावा अब काजोल ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. वह ओटीटी पर भी ऐसे रोल चुन रही है, जो उनकी एक्टिंग को और निखार रहे हैं. कुल मिलाकर काजोल आज भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती, फिर वो कोई रोल हो या फिर उनकी कोई पोस्ट.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj