3 पारियों में 6 रन… गौतम गंभीर के रडार पर अब संजू सैमसन, टीम इंडिया में जगह पर लटकी तलवार!

होमखेलक्रिकेट
3 पारियों में 6 रन… गंभीर के रडार पर अब संजू, टीम में जगह पर लटकी तलवार!
Last Updated:July 02, 2026, 14:42 IST
Sanju Samson poor batting: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गए संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए लगातार तीन टी20 पारियों में फेल रहे हैं. संजू सैमसन पिछली तीन पारियों में सिर्फ 6 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में संजू के फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें अब भारतीय टीम में ओपनिंग का मौका मिलेगा.संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए लगातार तीन टी20 पारियों में हुए फेल
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं आ पाई. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.
इसके साथ ही अब टीम इंडिया इंडिया की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. संजू सैमसन इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दो टी20 में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. संजू आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 5 और दूसरे में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. संजू के लगातार तीन पारियों में फ्लॉप होने के कारण अब सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है.
आईपीएल में संजू ने दिखाया था दमदार खेल
टीम इंडिया के लिए संजू बेशक पिछली तीन पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हों, लेकिन बीते आईपीएल सीजन में संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल की बल्लेबाजी की थी. संजू ने सीएसके की तरफ से 14 मैचों में 477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल रहा. आईपीएल से पहले संजू ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट में लगातार तीन मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का भी काम किया था. शायद यही वजह है कि कि टीम मैनेजमेंट संजू पर अपना भरोसा बनाए रखा है.
क्या वैभव करेंगे संजू को रिप्लेस
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर संजू सैमसन तीन पारियों फेल रहे हैं. ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी उन्हें रिप्लेस करेंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धूम मचाकर रख दिया था. उन्होंने पूरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया. इसके कारण उन्हें नेशनल टीम में भी चुना गया, लेकिन अफसोस की उन्हें अबतक डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



