जगन गुर्जर की मेडिकल रिपोर्ट ने बदली पूरी कहानी, जानें कौनसी बात आई सामने?

Last Updated:July 02, 2026, 18:56 IST
Jagan Gurjar Death Medical Report: अजमेर जेल में जगन गुर्जर की मौत अब हत्या के तौर पर जांची जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट में गर्दन पर गहरे दबाव के निशान मिले हैं. पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है. जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जगन गुर्जर की हत्या की गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी विष्णु जाट ने करीब तीन से चार मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया.जगन गुर्जर के मौत की मेडिकल रिपोर्ट
अजमेर. अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में दस्यु जगन गुर्जर की मौत के मामले में अब जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. शुरुआती चर्चाओं और अलग-अलग दावों के बीच अब मेडिकल रिपोर्ट में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. रिपोर्ट के आधार पर जांच एजेंसियां अब इस मौत को हत्या के एंगल से देख रही हैं. वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है और कई पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.
मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में गर्दन पर गहरे दबाव के निशान मिले हैं. रिपोर्ट के बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि आखिर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर यह वारदात कैसे हुई. पुलिस अब जेल के अंदर की परिस्थितियों, वहां मौजूद लोगों और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है. साथ ही एक इंजेक्शन दिए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी सच्चाई अब एफएसएल रिपोर्ट से साफ होने की उम्मीद है.
मेडिकल रिपोर्ट में क्या सामने आयाजांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जगन गुर्जर की हत्या की गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी विष्णु जाट ने करीब तीन से चार मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया. मेडिकल जांच में गर्दन पर लगभग 29 सेंटीमीटर लंबा और गहरा दबाव का निशान मिला है. बताया जा रहा है कि गर्दन पर काफी ताकत से दबाव डाला गया, जिससे गर्दन की नसें ब्लॉक हो गईं. जांच में यह भी सामने आया कि जगन गुर्जर हाई लेवल शुगर की बीमारी से पीड़ित था. इसी वजह से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो चुकी थी. कमजोरी के कारण वह ज्यादा देर तक संघर्ष भी नहीं कर पाया. जांच से जुड़े तथ्यों के अनुसार वारदात को पेशेवर तरीके से अंजाम दिए जाने की बात भी सामने आई है.
एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटीपूरे मामले में एक और अहम सवाल उस इंजेक्शन को लेकर भी बना हुआ है, जिसका जिक्र जांच के दौरान सामने आया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इंजेक्शन किस चीज का था और उसका इस घटना से क्या संबंध है. अब इसकी पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. उधर सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, जेल के अंदर की परिस्थितियों और अन्य सबूतों को एक साथ जोड़कर पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ करने का प्रयास कर रही है. जांच अधिकारी हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात की पूरी योजना क्या थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस वैज्ञानिक रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan



