Entertainment

Welcome To The Jungle Box Office Day 7: वेलकम टू द जंगल’ ने 7वें दिन इतने करोड़ की हुई कमाई, सेंचुरी लगाने को तैयार है कॉमेडी फिल्म

Last Updated:July 03, 2026, 07:32 IST

बॉक्स ऑफिस पर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. रिलीज के 7वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है और अब यह तेजी से 100 करोड़ के जादुई आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. दर्शकों से मिल रहे प्यार के बदौलत फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही शानदार रहा है और अब घरेलू बाजार में भी यह एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. वीकडेज की सुस्ती के बावजूद फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर नोट कमा रही है. हालांकि, वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कमी दर्ज की गई. फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 9917 शोज के जरिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वैसे अभी यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. इसी के साथ अब भारत में फिल्म की कुल कमाई 92.90 करोड़ हो चुकी है. वहीं, इंडिया ग्रोस कलेक्शन 110.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी पकड़ बनाए हुए है. ओवरसीज मार्केट में सातवें दिन 1.50 करोड़ की कमाई के साथ इसका कुल विदेशी ग्रोस कलेक्शन 26.45 करोड़ हो गया है. इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन अब 137.07 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

Add as Preferred Source on Google

‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यूज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसके बाद शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखा गया. शनिवार को इसने 20.10 करोड़ और रविवार को 24.75 करोड़ का शानदार बिजनेस किया.

इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ का कलेक्शन किया. सोमवार को वीकडेज शुरू होते ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी रिकवरी दिखाई और करीब 8.8 फीसदी की बढ़त के साथ 9.25 करोड़ बटोरे, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 81 करोड़ पहुंच गया.

हालांकि, बुधवार को कमाई में फिर से 30 फीसदी से ज्यादा की भारी गिरावट आई और फिल्म महज 6.15 करोड़ पर सिमट गई. उम्मीद है दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को सकता है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह मूवी भारत में जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी.

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ इस मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों की पूरी फौज है. इनके साथ ही राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ (2008) से काफी हद तक प्रेरित है. लेकिन ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की जान रहे अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस बार इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj