Rajasthan

गड्ढों में हर दिन 2-3 लोग गिर रहे, शिकायतें भी बेअसर, लोग बोले- कब जागेगा प्रशासन?

Last Updated:July 03, 2026, 08:40 IST

Dholpur Ground Report: धौलपुर की अंबेडकर कॉलोनी में टूटी सड़क और जलभराव ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क की वास्तविक स्थिति नजर नहीं आती, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. यह सड़क कई कॉलोनियों और मुख्य ओडेला रोड को जोड़ती है, बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई. लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर शहर की अंबेडकर कॉलोनी की सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी हुई है. सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है. राहगीर सुंदर सिंह राजपूत ने बताया कि उनका रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना होता है.

सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हर दिन दो से तीन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं. कई बुजुर्ग भी इस रास्ते पर गिरकर घायल हो चुके हैं. उनका कहना है कि बरसात में सड़क और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है. स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी की यह सड़क कई वर्षों से टूटी हुई है, लेकिन अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली. बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. इससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और कई बार बच्चे भी फिसलकर गिर जाते हैं.

बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति हो जाती है बदहाल

कॉलोनी निवासी सुनील कुमार का कहना है कि मानसून के दौरान सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है. गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि यह सड़क धौलपुर शहर के मुख्य ओडेला रोड से जुड़ी हुई है, इसलिए यहां पूरे दिन लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ अंबेडकर कॉलोनी ही नहीं, बल्कि आसपास की कई कॉलोनियों को भी जोड़ती है.

लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की

स्थानीय लोगों ने बताया कि पास ही कई निजी और सरकारी विद्यालय संचालित हैं, जहां पढ़ने वाले बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं. बरसात में सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी होती है. कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है. वहीं ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी हर समय हादसे का डर बना रहता है. कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अंबेडकर कॉलोनी की इस जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj