प्रोड्यूसर ने जानबूझकर बनाया फ्लॉप मूवी का रीमेक, रिलीज होते ही निकली सुपरहिट, अंधाधुंध छापे पैसे

Last Updated:July 03, 2026, 14:05 IST
फ्लॉप फिल्म से मिलती-जुलती कहानी का नाम सुनते ही प्रोड्यूसर दूर भागने लगते हैं. कोई भी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ऐसी फिल्म को फिर से नहीं बनना चाहेगा लेकिन बॉलीवुड में कई तरह के कारनामे हुए हैं. एक प्रोड्यूसर को 22 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म इतनी पसंद आई कि उसी का रीमेक बनाने का फैसला किया. फिल्म जब रिलीज हुई तो सुपरहिट साबित हुई. फिल्म के म्यूजिक सुपरहिट रहा. फिल्म का एक-एक सीन कॉपी था, फिर भी दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया.
क्या आपने कभी सोचा है कि कोई डायरेक्टर-प्रोड्यूसर किसी फ्लॉप फिल्म का रीमेक बनाना चाहेगा? आपका जवाब ना में ही होगा लेकिन बॉलीवुड में कई अजीबो-गरीब करनामे हो चुके हैं. 2012 में 1990 की एक फ्लॉप फिल्म का रीमेक बनाया गया. फ्रेम टू फ्रेम कॉपी करके पूरी फिल्म बनाई गई. यहां तक कि विलेन और हीरो का नाम भी सेम था. कहानी भी सेम थी. जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर जलजला आ गया. हम 2012 में रिलीज ‘अग्निपथ’ फिल्म की बात कर रहे हैं जो कि 1990 में आई आमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ मूवी का रीमेक थी. आइये जानते हैं इन दोनों फिल्मों से जुड़े फैक्ट्स……
पिता ने बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन बड़े अरमान को लेकर बड़े ही अरमान से फिल्म बनाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही तो बेटे के दिल में कसक बनी रही. बेटा जब प्रोड्यूसर बना तो उसने फ्लॉप फिल्म का रीमेक बनाया. वो भी पूरे 22 साल बाद. नई फिल्म ने रिलीज होते ही सबको हैरान कर दिया. मूवी सुपरहिट रही. जी हां, कुछ ऐसी ही कहानी ‘अग्निपथ’ फिल्म की. यह फिल्म सेम टाइटल से दो बार रिलीज हो चुकी है. एक बार 1990 में और दूसरी बार 2012 में.
अमिताभ बच्चन-मिथुन चक्रवर्ती स्टारर ‘अग्निपथ’ फिल्म 16 फरवरी 1990 को रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन मुकुल एस. आनंद ने किया था. प्रोड्यूसर यश जौहर थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी नजर आई थीं. डैनी डेन्जोंगपा विलेन कांचा चीना के रोल में नजर आए थे. कहानी-स्कीनप्ले संतोष सरोज ने जबकि डायलॉग कादर खान ने लिखे थे.<br />अमिताभ बच्चन ने फिल्म में आवाज बदलकर डायलॉग बोले थे. फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
Add as Preferred Source on Google
आगे चलकर इस फिल्म को दर्शकों ने समझा. इसकी गहराई को समझा. आज यह फिल्म कल्ट मूवी में शामिल है. फिल्म अपने समय से बहुत आगे की मानी जाती है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर भी फिल्म फ्लॉप रही थी क्योंकि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 4 करोड़ में खरीदा था. हालांकि यह फिल्म साल 1990 चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी. अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. मिथुन चक्रवर्ती को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.
फिल्म जब रिलीज हुई तो पूरे दिन यश जौहर के ऑफिस के फोन घनघनाते रहे थे. डिस्ट्रीब्यूटर्स को लग रहा था कि अमिताभ बच्चन की आवाज सही से डब नहीं हुई है लेकिन अमिताभ बच्चन ने जानबूझकर भारी आवाज में डायलॉग बोले थे. दर्शकों को यह अंदाज पसंद नहीं आया. दर्शक ने थिएटर्स पर अपना गुस्सा निकाला. फिल्म को फिर से डब भी किया गया लेकिन मूवी फ्लॉप रही.
यश जौहर के बेटे करण जौहर ने 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म का निर्देशन करके बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिर उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो ना हो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर अपने पिता का नाम रोशन किया. अपने पिता की कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ को ब्रांड बनाया. करण जौहर को अपने पिता की फिल्म ‘अग्निपथ’ बहुत पसंद थी. उन्होंने धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले पूरे 22 साल बाद ‘अग्निपथ’ का रीमेक बनाया. नई अग्निपथ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की.
नई ‘अग्निपथ’ में विजय चौहान के किरदार में ऋतिक रोशन नजर आए तो विलेन कांचा चीना का किरदार संजय दत्त ने निभाया था. फिल्म में ऋषि कपूर का भी रोल निगेटिव था. प्रियंका चोपड़ा में अहम रोल में थीं. फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया था. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने कंपोज किया था. फिल्म में कैटरीना कैफ का आइनंबर डांस ‘चिकनी चमेली’ भी था. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था. फिल्म में सोनू निगम का एक गाना ‘अभी मुझमें कभी’ दिल को छू जाता है.
करण जौहर के मन में 1990 की ‘अग्निपथ’ का रीमेक बनाने का आइडिया ‘माय नेम इज खान’ की शूटिंग के दौरान आया था. करण मल्होत्रा असिस्टेंट डायरेक्टर थे. शूटिंग के दौरान करण मल्होत्रा ने 1990 की ‘अग्निपथ’ की बात छेड़ी तो पता चला कि दोनों को फिल्म पसंद है. ऐसे में इसका रीमेक बनाने का फैसला किया गया. करण मल्होत्रा ने नए सिरे से स्क्रिप्ट लिखी. 71 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 194 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



