Health

five fish control bad cholesterol to prevent heart disease keeping heart healthy | क्या दिल के मरीजों को खानी चाहिए मछली? 5 मछलियां जो कोलेस्ट्रॉल करत

Last Updated:July 04, 2026, 18:58 IST

High Cholesterol Fish to Avoid: क्या दिल के मरीजों के लिए मछली खाना फायदेमंद है? यह सवाल अक्सर उठता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है. हम आपको 5 ऐसी मछलियों के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करती हैं. साथ ही, जानेंगे कि दिल के मरीज किस नियम से मछली का सेवन करें ताकि उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके…क्या दिल के मरीजों को खानी चाहिए मछली? 5 मछलियां जो कोलेस्ट्रॉल करती हैं कमZoom

Fish to control Bad Cholesterol: आजकल खान-पान की आदतों में बदलाव और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण, कई लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल (हानिकारक वसा) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ब्लड वेसल्स में इस हानिकारक वसा के जमाव से दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि, चिकित्सा एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर कुछ विशेष मछलियां हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड वेसल्स को साफ करने में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं. आइए अब उन 5 शक्तिशाली मछलियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें मांसाहारी लोगों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए…

सैल्मनसैल्मन मछली हार्ट स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती है. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का भंडार है. ये शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को तेजी से कम करती है. साथ ही इससे ब्लड वेसल्स में सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

हिलसा मछलीहिलसा एक बेहतरीन मछली है, जिसे बंगाली और तेलुगु राज्यों के लोग बहुत पसंद करते हैं. हिलसा मछली में अच्छे वसा (HDL) की भरपूर मात्रा होती है. यह ब्लड में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को घोलकर लिवर तक पहुंचाती है. साथ ही इस मछली के खाने से हार्ट तक जाने वाली धमनियों में वसा के थक्के बनने का खतरा पूरी तरह से टल जाता है.

सार्डिन मछलीयह छोटी-छोटी मछलियां होती हैं, जो बाजार में बहुत कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं. सार्डिन मछली हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें ओमेगा-3 के साथ-साथ विटामिन डी, कैल्शियम और कोलीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस मछली का सेवन करने से ना केवल हार्ट रेट को नियंत्रित रहता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी आसानी से दूर हो जाती है.

मैकेरल मछलीमैकेरल मछली को भारत में बांगड़ा के नाम से फेमस है. इस मछली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक फैटी एसिड धमनियों की लचीलता बनाए रखने में मदद करती है. इससे बढ़ती उम्र में हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

टूना मछलीप्रोटीन से भरपूर और कैलोरी में कम होने के कारण टूना मछली वजन घटाने के इच्छुक लोगों के लिए सबसे अच्छी डिश है. टूना मछली में मौजूद पोषक तत्व ब्लड में अतिरिक्त वसा जमा होने से रोकते हैं. ये हार्ट की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं और शरीर को हार्ट संबंधी संक्रमणों से बचाते हैं.

About the AuthorParag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj