बच्चों में क्यों बढ़ रहे ऑटिज्म के मामले? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

X

बच्चों में क्यों बढ़ रहे ऑटिज्म के मामले? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय
बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्या है, जिसमें बच्चे के दिमाग का विकास सामान्य बच्चों से अलग तरीके से होता है. डॉक्टर के अनुसार, ऑटिज्म का मुख्य कारण जेनेटिक हो सकता है, हालांकि कुछ पर्यावरणीय कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.वहीं, पहले की तुलना में अब जागरूकता बढ़ी है, इसलिए ऑटिज्म के मामले पहले से ज्यादा पहचान में आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि यदि बच्चा लोगों से घुलने-मिलने से बचे, बातचीत में रुचि न ले, पढ़ाई में कमजोर हो, जरूरत से ज्यादा गुस्सा करे या बार-बार असामान्य व्यवहार दिखाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. डॉक्टर के अनुसार, समय पर पहचान और सही इलाज से बच्चे में काफी सुधार संभव है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



