एक ही धाम में 12 ज्योतिर्लिंग, खाटू श्याम, रामदरबार और हनुमान जी, अजमेर का यह मंदिर बना आस्था का केंद्र

Last Updated:July 06, 2026, 21:36 IST
अजमेर के पुष्कर घाटी रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर अब एक विशाल धार्मिक धाम के रूप में विकसित हो चुका है. यहां भगवान शिव के मुख्य शिवलिंग के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां और खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, रामदरबार व दक्षिणमुखी हनुमान जी सहित अनेक देवी-देवताओं के दर्शन एक ही परिसर में किए जा सकते हैं, जिससे यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है.
अजमेर. पुष्कर घाटी रोड पर बाबा रामदेव का प्राचीन मंदिर मौजूद है, पहले इस मंदिर पर श्रद्धालुओं को केवल बाबा रामदेव के ही दर्शन करने को मिलते थे लेकिन अब मंदिर परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ अनेक देवी देवताओं के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि पिछले वर्ष यहां भव्य रामेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है, जिसके बाद यह परिसर एक विशाल धार्मिक धाम के रूप में विकसित हो गया है. अब यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है.
पुजारी बताते हैं कि मंदिर परिसर में भगवान शिव के मुख्य शिवलिंग के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है. इन ज्योतिर्लिंगों की विशेषता यह है कि इन्हें उसी स्वरूप में स्थापित किया गया है जिस प्रकार वास्तविक ज्योतिर्लिंगों की जलाधारियां और शिवलिंगों का स्वरूप है. यही कारण है कि जो श्रद्धालु एक साथ सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है.
दर्शन से आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती हैपुजारी बताते है कि मंदिर परिसर में भगवान खाटू श्याम जी, राधा-कृष्ण, राम दरबार और छह फीट ऊंची दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. इन सभी देव प्रतिमाओं के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और धार्मिक अनुभूति प्राप्त होती है. विशेष अवसरों पर यहां भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक और विभिन्न पर्वों का आयोजन भी किया जाता है जिनमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं. अजमेर, पुष्कर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. शांत वातावरण, भव्य मंदिर परिसर और एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन की सुविधा इस धार्मिक स्थल को विशेष पहचान प्रदान करती है. एक ही जगह सभी देवी देवताओं के इतने मंदिर होने से ये स्थान एक आकर्षण का केंद्र बन गया है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



