Rajasthan

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत

Last Updated:July 07, 2026, 09:54 IST

Jaipur Hirapura Accident : जयपुर के हीरापुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला. 3-4 की मौत, कई घायल. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौतZoom

जयपुर. राजधानी जयपुर में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. शहर के हीरापुरा 200 फीट रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 3 से 4 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या का इंतजार किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. आसपास मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में पुलिस की मदद की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था. हादसा कैसे हुआ और ट्रक चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मौके पर पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की.

फिर उसी इलाके में बड़ा हादसायह हादसा ऐसे स्थान पर हुआ है, जिसका नाम पहले भी एक बड़े सड़क हादसे के कारण पूरे देश में चर्चा में रहा था. हीरापुरा और अजमेर रोड का यही इलाका दिसंबर 2024 में हुए भीषण टैंकर हादसे का गवाह रहा था. उस घटना की याद आज भी लोगों के मन से नहीं निकली है. दिसंबर 2024 में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई थी. टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आसपास से गुजर रहे कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए थे. सड़क पर कुछ ही मिनटों में भयावह हालात बन गए थे. कई लोग अपने वाहनों में ही फंस गए और जिंदा जल गए थे. उस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी. उस घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया था.

लापरवाही बन रहे बड़े हादसों की वजहअब एक बार फिर उसी इलाके के आसपास हुए इस नए हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. ट्रक चालक की तलाश और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी आना बाकी है. शुरुआती सूचना के आधार पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj