Rajasthan

SMS के फोरेंसिक HOD डॉ. एनएल डिसानिया की मौत, फंदे से लटका मिला शव, मेडिकल जगत में मचा हड़कंप

Last Updated:July 08, 2026, 10:46 IST

Forensic Expert Dr. N.L. Disania Death: जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक दुखद खबर ने पूरे चिकित्सा जगत को झकझोर दिया. फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एन.एल. डिसानिया का शव उनके खातीपुरा स्थित आवास पर फंदे से लटका मिला. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार, वे शादी समारोह से लौटे तो घटना का पता चला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉ. डिसानिया प्रदेश के प्रतिष्ठित फोरेंसिक विशेषज्ञों में शामिल थे और हाल ही में उनकी अगुवाई में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब की शुरुआत हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

SMS के फोरेंसिक HOD डॉ. एनएल डिसानिया की मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरूZoomएसएमएस फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. एन.एल. डिसानिया का घर पर फंदे से लटका मिला शव

जयपुर. राजधानी जयपुर से बुधवार सुबह चिकित्सा जगत को झकझोर दिया. एसएमएस मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एन.एल. डिसानिया का शव उनके खातीपुरा स्थित आवास पर फंदे से लटका मिला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात डॉ. डिसानिया के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे तो उन्होंने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा. परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूरे एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे. डॉ. डिसानिया के निधन की खबर फैलते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.

राजस्थान के जाने-माने फोरेंसिक विशेषज्ञ थे डॉ. डिसानिया

डॉ. एन.एल. डिसानिया प्रदेश के जाने-माने फोरेंसिक विशेषज्ञों में गिने जाते थे. वर्तमान में वे एसएमएस मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. मेडिको-लीगल मामलों, पोस्टमार्टम विज्ञान और फोरेंसिक जांच के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है. उन्होंने वर्षों तक मेडिकल छात्रों और पीजी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया तथा कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेषज्ञ राय भी दी.

डॉ. डिसानिया की अगुवाई में ही SMS में फोरेंसिक लैब की हुई थी शुरूआत

करीब दो महीने पहले ही उनकी मौजूदगी में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब की शुरुआत हुई थी. इस लैब को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया था, जिससे प्रदेश में फोरेंसिक जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी. इस उपलब्धि के बाद चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की व्यापक सराहना हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और कमरे से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं. फिलहाल अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

डॉ. डिसानिया के शव का कराया जाएगा पोस्टमार्टम

डॉ. डिसानिया के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे किसी कारण को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. डॉ. एन.एल. डिसानिया का निधन न केवल एसएमएस मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे राजस्थान के चिकित्सा और फोरेंसिक जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj