World

Pilot Jumps Out Of Plane: Flight Argentina News | Cessna 150 Plane- ‘तुम जानती हो क्या करना है’, इतना कहकर उड़ते विमान से कूदा पायलट

Last Updated:July 10, 2026, 08:01 IST

Pilot Jumps Out Of Plane: अर्जेंटीना में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ने चलते विमान से छलांग लगाकर जान दे दी. कूदने से पहले उसने अपनी 22 साल की छात्रा से कहा, ‘तुम जानती हो क्या करना है, आगे बढ़ो.’ इंस्ट्रक्टर के कूदने के बाद छात्रा ने सदमे में होने के बावजूद अकेले विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई.'तुम जानती हो क्या करना है', इतना कहकर उड़ते विमान से कूद गया पायलटZoomपायलट प्लेन से कूदा.

Pilot Jumps Out Of Plane: अर्जेंटीना में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 42 साल के फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ने अपनी छात्रा से आखिरी बार कहा, ‘तुम जानती हो क्या करना है, आगे बढ़ो.’ इसके बाद उसने हेडसेट उतारा, सीट बेल्ट खोली, विमान का दरवाजा खोला और हवा में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद 22 साल की स्टूडेंट ने जो किया, उसने एक बड़ी दुर्घटना को और बड़ा होने से बचा लिया. सदमे में होने के बावजूद उसने अकेले विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी.

यह घटना शनिवार को अर्जेंटीना के मध्य क्षेत्र टोलेडो में हुई. सरकारी अभियोजक के मुताबिक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर लियान्द्रो आंद्रेस बेरताजो अपनी छात्रा रोसारियो के साथ सेसना-150 विमान में ट्रेनिंग उड़ान पर था. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोसारियो ने बताया कि उड़ान के दौरान बेरताजो ने उनसे कहा, ‘तुम जानती हो क्या करना है, आगे बढ़ो.’ इसके बाद उन्होंने अपना हेडसेट और सीट बेल्ट उतारी, विमान का दरवाजा खोला और नीचे कूद गए. बाद में उनका शव बरामद किया गया.

अभी तक क्या सामने आया?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइंग पैरट कॉर्डोबा फ्लाइंग स्कूल के निदेशक एडुआर्डो अल्वारेज ने बताया कि रोसारियो पूरी तरह सदमे में थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और विमान को सुरक्षित जमीन पर उतार दिया. उन्होंने बताया कि प्लेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अल्वारेज ने कहा कि बेरताजो के व्यवहार को देखकर ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था कि वह ऐसा कदम उठाने वाले हैं. उन्होंने उसी दिन एक दूसरे छात्र के साथ भी उड़ान भरी थी.

उन्होंने कहा, ‘रोसारियो विमान में अपने साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति के सामने खुद को मारने का फैसला लिया. इसे समझ पाना बेहद मुश्किल है. इंसानी दिमाग बहुत जटिल होता है. उन्होंने बेरताजो को हमेशा मुस्कुराने वाला और बेहतरीन इंसान बताया और कहा कि इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

क्या उड़ते विमान का दरवाजा खुल सकता है?

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर उड़ते विमान का दरवाजा कैसे खुल गया. अल्वारेज ने बताया कि हवा में विमान का दरवाजा खोलना बेहद मुश्किल होता है. उन्होंने इसकी तुलना करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार का दरवाजा खोलने से की. लियान्द्रो आंद्रेस बेरताजो अनुभवी फ्लाइट इंस्ट्रक्टर थे. वह अर्जेंटीना के अलावा पड़ोसी देश चिली में भी पायलटों को प्रशिक्षण दे चुके थे.

About the AuthorYogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj