Rajasthan

Ajmer News | Rajasthan News | रिटायरमेंट से 20 दिन पहले ACB ने रिश्वत लेते दबोचा, फिर कमरे में आने लगे फल-फ्रूट! RIICO दफ्तर का अनोखा नजारा

Last Updated:July 10, 2026, 18:18 IST

Ajmer ACB Trap News : अजमेर में RIICO के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा और जूनियर असिस्टेंट कमलेश 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए. ACB ने लीज डीड निष्पादन के बदले रिश्वत मांगने पर कार्रवाई की. यह कार्रवाई जयपुर एसीबी की टीम ने की. एएसपी मनोज गुप्ता और एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने ट्रैप को अंजाम दिया. पूरी कार्रवाई डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई. वहीं डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की.रिटायरमेंट से पहले ACB ने रिश्वत लेते दबोचा, फिर कमरे में आने लगे फल-फ्रूट! Zoomलीज डीड के बदले रिश्वत लेने का आरोप, कार्रवाई के दौरान कमरे में पहुंचे फल भी बने चर्चा का विषय

अजमेर. अजमेर में जयपुर एसीबी ने RIICO कार्यालय में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जिसकी पूरे दफ्तर में चर्चा होती रही. जिस समय एसीबी की टीम कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान सीनियर डीजीएम के कमरे में अमरूद और केले पहुंच गए. ट्रैप के बीच कमरे में फल पहुंचने की यह घटना वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

एसीबी के अनुसार RIICO के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया. वहीं जूनियर असिस्टेंट कमलेश को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. आरोप है कि दोनों ने लीज डीड निष्पादन के बदले रिश्वत की मांग की थी.

जयपुर एसीबी की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजामयह कार्रवाई जयपुर एसीबी की टीम ने की. एएसपी मनोज गुप्ता और एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने ट्रैप को अंजाम दिया. पूरी कार्रवाई डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई. वहीं डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की. फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है. रिश्वत की मांग और लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

ट्रैप के बीच कमरे में पहुंचे अमरूद और केलेइस कार्रवाई के दौरान एक अलग ही तस्वीर भी सामने आई. एसीबी की टीम जब सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा के कक्ष में कार्रवाई कर रही थी, उसी समय उनके कमरे में अमरूद और केले पहुंच गए. बताया गया कि चेंबर में फल रखे गए और उनका सेवन भी किया जा रहा था. ट्रैप जैसी गंभीर कार्रवाई के बीच कमरे में फल पहुंचने की यह घटना पूरे कार्यालय में चर्चा का विषय बन गई.

इसी महीने होना था रिटायरमेंटजानकारी के अनुसार सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे. करीब 20 दिन बाद RIICO के अजमेर कार्यालय में उनका रिटायरमेंट समारोह भी प्रस्तावित था. लेकिन उससे पहले ही एसीबी की कार्रवाई ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया.

जांच में जुटी एसीबीएसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग कैसे की गई, इसमें कौन-कौन शामिल था और क्या इस मामले में अन्य लोगों की भी भूमिका रही है. दोनों आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं कार्रवाई के दौरान ट्रैप के बीच कमरे में पहुंचे अमरूद और केले की चर्चा भी पूरे घटनाक्रम के साथ लोगों के बीच बनी हुई है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj