Entertainment

समंदर की तरह बनना चाहती हैं सारा अली खान, बिकिनी में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, BEACH पर दिखाई ग्लैमरस अदाएं

Last Updated:July 11, 2026, 15:55 IST

सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, लेकिन ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. इस फिल्म के जरिए वह भले ही लाइमलाइट न बटोर पाई हों, लेकिन उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है.

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने यूरोप विजिट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से कुछ तस्वीरों में वह बिकिनी में दिख रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है. इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपनी फीलिंग्स को बयां किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

सारा अली खान ने समुद्र किनारे बिताई अपनी छुट्टियों की झलकियां शेयर की हैं, जिनमें वह खूबसूरत बीच और साफ़ पानी के सामने रंग-बिरंगी बिकिनी में पोज़ देती नज़र आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

सारा अली खान अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं. उन्होंने बीच पर कई खूबसूरत पोज भी दिए. पीछे नीला समंदर दिख रहा है. आसमान बिल्कुल क्लियर दिख रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

Add as Preferred Source on Google

सारा अली खान ने अपनी बिकिनी लुक को हैट के साथ कंप्लीट किया है. उनका स्लिंग बैग का कलर भी उनकी मल्टीकलर बिकिनी से मैच कर रहा है. वह हंसते हुए एक दोस्त के साथ पोज दे रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मैं उस समंदर की तरह बनना चाहती हूं, जिसमें वो सब कुछ हैः सुंदरता, मिस्टीरियस, बेबाकी और आज़ादी- अज्ञात.” इस कैप्शन से उनकी बेबाकी और खुलापन नजर आता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

बीच पर शानदार पोज़ देने से लेकर स्विमिंग के बाद मस्ती भरी सेल्फ़ी लेने तक, सारा में कॉन्फिडेंस और छुट्टियों का बेफ़िक्र अंदाज़ साफ़ झलक रहा है. उनके कलरफुल और कंफर्ट आउटफिट पर चर्चा हो रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

सारा अली खान अपने दोस्तो के साथ क्रोशिया की गलियों में घूमती हुईं नजर आईं. उन्होंने खूबसूरत देश की गलियों में भी दोस्तों के साथ पोज दिए. दोस्तों के साथ लोकल फूड को एन्जॉय किया.

सारा अली खान की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. उनके ग्लैमरस अवतार, कॉम्फिडेंस और विचारों की सराहना तकर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Saraalikhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj