Hrithik Roshan Upcoming Movies: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में, ‘कृष 4’ में सुपरहीरो बन मचाएंगे धमाल, रजनीकांत की मूवी में होगा स्पेशल कैमियो

Last Updated:July 12, 2026, 12:43 IST
बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. वह ऋतिक जल्द ही अपनी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी ‘कृष 4’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म से वह बतौर डायरेक्टर भी डेब्यू कर रहे हैं. इस बार पिता ने उन्हें डायरेक्शन की कमान सौंपी है. इसके अलावा ऋतिक रोशन थलाइवा रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का भी हिस्सा हैं.
नई दिल्ली. ऋतिक रोशन को एंटरटेनमेंट की दुनिया का ग्रीक गॉड कहा जाता है. वह अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं. उनके लुक्स और एक्टिंग की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं. ऋतिक रोशन की हर मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ का नाम शामिल है.
इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों का डायरेक्शन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया था. लेकिन अब चौथी मूवी के डायरेक्शन की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन ने खुद उठाई है. वह इस फिल्म बतौर डायरेक्टर नई शुरुआत करने जा रहे हैं और वह कृष 4 को लेकर बहुत नर्वस भी हैं. (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
साल 2025 में अमेरिका के अटलांटा में एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन को एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई. फोटो देखकर उन्होंने बताया कि यह कोयला फिल्म के शूटिंग के दौरान की है. उन्होने कहा, ‘यह पहली बार था, जब मैंने कैमरे के पीछे कुछ काम किया था. मैंने कोयला की मेकिंग का डायरेक्शन किया था और अब मैं फिर से कैमरे के पीछे जा रहा हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
Add as Preferred Source on Google
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘कृष 4’ का डायरेक्शन कर रहे हैं, तो ऋतिक ने जवाब दिया कि फैंस को पहले से ही पता है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको नहीं बता सकता कि मैं कितना नर्वस हूं. मुझे जितना हो सके उतना प्रोत्साहन चाहिए.’ इस बीच फैंस उन्हें चीयर करने लगे और उनके लिए तालियां बजाईं, तो उन्होंने कहा कि मैं सारा प्यार अपने साथ ले जाऊंगा. (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘कृष 4’ फिल्म के बजट को लेकर ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच अनबन हो गई है, जिसकी वजह से फिल्म का काम रुक गया है. लेकिन इन अफवाहों फिल्ममेकर राकेश रोशन ने सामने आकर खारिज कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
राकेश रोशन ने इन खबरों को पूरी तरह से बकवास करार दिया, जिनमें कहा गया कि कि ऋतिक ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में टॉप-लेवल वीएफएक्स और वर्ल्ड-क्लास एक्शन के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है, जबकि वाईआरएफ इस बजट को 350 करोड़ रुपये पर ही रोकना चाहता है. (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
मिड-डे के साथ बातचीत में राकेश रोशन ने कहा कि यह सब बिल्कुल बकवास है. एक बेहतरीन फिल्म बनाने में वक्त लगता है, जो हर तरह की ऑडियंस को पसंद आएत मैंने भी कृष फ्रैंचाइजी की हर फिल्म को बनाने में अपना पूरा समय लिया है.’ खबरें हैं कि ‘कृष 4’ की शूटिंग साल 2026 में बड़े स्तर पर शुरू होने जा रही है और यह फिल्म साल 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. (फोटो साभार: IMDb)
इसके अलावा चर्चा है कि ऋतिक सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में धमाकेदार कैमियो रोल में नजर आएंगे. पिंकविला के मुताबिक, ऋतिक रोशन ने फिल्म के लिए शूटिंग भी पूरी कर ली है. यह थलाइवा की मच अवेटेड फिल्म है. दिलीप नेल्सन कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



