Ravichandran Smaran: टेस्ट खेले तो द्रविड़, वनडे में विराट सा अंदाज, 23 साल के बल्लेबाज की टीम इंडिया पर नजर

होमखेलक्रिकेट
टेस्ट में द्रविड़, वनडे में ‘विराट’ अंदाज, 23 साल के बैटर की टीम इंडिया पर नजर
Last Updated:August 05, 2026, 13:39 IST
R Smaran: स्मरण रवि घरेलू क्रिकेट में आग लगा रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 950 रन बनाने के बाद कर्नाटक का यह बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में भी बढ़िया करना चाहता है ताकि भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह बन सके. साउथ जोन के वह बड़े बल्लेबाज हैं. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.स्मरण रवि घरेलू क्रिकेट में आग लगा रहे हैं.
बेंगलुरु: कर्नाटक के 23 साल के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 950 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे. नए सीजन में भी वह अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं. इस बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज का मकसद साफ है- टीम इंडिया में एंट्री.
दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के अहम बल्लेबाज स्मरण कहा कहना है कि टॉप घरेलू टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होने के साथ-साथ कई बार उम्मीदों का भारी बोझ भी बन सकता है. स्मरण ने मीडिया से कहा:
मैं उम्मीदों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता और खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं डालता. मेरा ध्यान केवल ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर रहता है. सत्र शुरू होने से पहले अच्छी तरह अभ्यास और प्रशिक्षण करना जरूरी है, ताकि सही मानसिकता के साथ मैदान पर उतर सकूं.
स्मरण की शानदार बल्लेबाजी से कर्नाटक पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा था. अब वह दलीप ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के लिए बेकरार हैं. उन्होंने कहा:
यह मेरे लिए अहम टूर्नामेंट है. यहां बनाए गए रन काफी मायने रखते हैं. अगर मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाता हूं तो इससे पूरे सत्र के लिए अच्छी शुरुआत मिलेगी. मेरा पूरा ध्यान हालांकि अच्छी तैयारी पर है और बाकी चीजें अपने आप सही होती जाएंगी.
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्साकरीब छह महीने तक लाल गेंद क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी की चुनौती के बारे में स्मरण ने कहा कि आईपीएल के दौरान अप्रैल और मई में सफेद गेंद क्रिकेट खेलने के बाद दोबारा लाल गेंद क्रिकेट की मानसिकता में लौटना जरूरी था.
स्पिनर्स के खिलाफ बढ़िया खेलते हैंइस खब्बू बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी का सामना करने पर भी काम किया है। उनका मानना है कि अलग-अलग पिचों और परिस्थितियों में अच्छे स्पिनरों के खिलाफ खेलना घरेलू क्रिकेट की बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा:
घरेलू क्रिकेट में आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छे स्पिनरों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए मजबूत तकनीक जरूरी है. स्पिनरों की लय बिगाड़ने के लिए स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट खेलने आने चाहिए. मैं सत्र से पहले इन पहलुओं पर काम कर रहा हूं.
लाल गेंद क्रिकेट में सफलता के साथ-साथ स्मरण सीमित ओवरों के प्रारूप में भी प्रभावी रहे हैं. टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 155 और लिस्ट-ए क्रिकेट में औसत 50.33 है. स्मरण तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलने की इच्छा रखते हैं.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 05, 2026, 13:39 IST



