Rajasthan

सावन की शॉपिंग का ठिकाना, 15 राज्यों के कारीगरों का अनोखा बाजार, एक ही जगह मिलेगा फैशन और परंपरा का संगम

Last Updated:August 06, 2026, 14:42 IST

Sawan Shopping Market: सावन के पावन महीने में महिलाओं के लिए एक विशेष हैंडलूम और हस्तशिल्प बाजार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां देश के 15 राज्यों से आए बुनकर और कारीगर अपनी पारंपरिक साड़ियां, सूट, ड्रेस मटेरियल, हैंडलूम वस्त्र, ज्वेलरी और श्रृंगार की अनूठी वस्तुएं लेकर पहुंचे हैं. इस बाजार में फैशन और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है. त्योहारी सीजन को देखते हुए महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं. यह आयोजन न केवल ग्राहकों को विविधता प्रदान कर रहा है, बल्कि देशभर के बुनकरों और कारीगरों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का भी अवसर दे रहा है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: सावन का महिना चल रहा हैं और जयपुर के बाजारों से लेकर शॉपिंग फेस्टिवल और फेयरों में लोगों की शॉपिंग के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. ख़ासतौर पर सावन के महिने में महिलाओं में कपड़े और श्रृंगार के सामानों की अभी जमकर डिमांड हैं, इसलिए जयपुर के अलग-अलग इलाकों में बेहतरीन शॉपिंग फेयर चल रहे हैं, ऐसे ही जयपुर के जवाहर कला केंद्र में सावन के महिने को देखते हुए महिलाओं के लिए उमंग सिल्क एक्सपो का आयोजन चल रहा हैं. जहां भारत के हर राज्य के बुनकर और हस्तकला से जुड़े कारीगर अपने बेहतरीन परिधानों को लेकर पहुंचे हैं. महिलाओं को एक ही छत के नीचे 15 राज्यों के खास कपड़े यहां बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा हैं.

इस शॉपिंग फेयर की खास बात यह हैं कि बदलते फैशन और मशीनों के दौर में जहां कई पारंपरिक हस्तकलाएं धीरे-धीरे पहचान खो रही हैं, वहीं इस उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो में असम का प्राकृतिक मल्बरी और टसर सिल्क, बनारस की हैंडलूम साड़ियां, बिहार की मधुबनी कला, दक्षिण भारत का कांजीवरम सिल्क और जयपुर का लहरिया जैसे सभी प्रकार के खास कपड़े हैं. जिनकी सावन में खूब डिमांड रहती हैं. कपड़ों के अलावा उमंग फेयर में बेहतरीन ज्वैलरी भी महिलाओं के लिए खास हैं. जो बाजारों के मुकाबले बेहद सस्ती और सुंदर हैं. इसलिए कपड़ों और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करने वाली शोकिन महिलाओं के लिए उमंग फेयर में महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं.

सावन में महिलाओं के लिए खास हैं उमंग फेयरजवाहर कला केंद्र में चल रहे उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो में भारत के अलग-अलग राज्यों से बुनकर और दस्तकार अपने बेहतरीन कपड़े और हैंडमेड प्रोडक्टस् को लेकर पहुंचे हैं इनमें सबसे ज्यादा स्टॉल्स महिलाओं के कपड़ों और श्रृंगार के सामानों की हैं. जिसमें कश्मीरी से कन्याकुमारी तक तैयार होने वाली किमती साड़ियां, सूट और स्थानीय परिधान शामिल हैं. जिनकी जयपुर में खूब डिमांड भी रहती हैं. फेयर में महिलाओं के लिए अलग-अलग स्टॉल्स पर मदुरई और कांजीवरम की सिल्क की साड़ियां, पंजाबी सूट, बैंगलोर का फेमस सिल्क, बनारसी साड़ी, कोसा गडवाल की साड़ियां, गुजराती बन्धनी, कलमकारी, पाटन पटोला, लचनयी चिकन वर्क सूट व पंजाब फुलकारी वर्क सूट, कोलकाता बुटीक, भागलपुर की साड़ीयां और ड्रेसेस जैसे सभी प्रकार के कपड़े यहां मौजूद हैं. जिन्हें महिलाएं सीधे तौर पर बिना किसी GST शुल्क के यहां से बेहतर खरीदारी कर सकती हैं. कपड़ों के अलावा फेयर में महिलाएं घरेलू उपयोग और सजावटी सामान सुंदर गुलदस्ते,गमले, हेंडीक्राफ्ट के आइटम, लकड़ी, मिट्टी और लोहे के बर्तन, पेंटिंग और साथ में खाने पीने के चटपटे आइटम आचार, नमकीन, पापड़, ड्राई फ्रूट्स, मसाले जैसे ठेरों सामान की भी खरीदारी बिल्कुल सस्ती कीमत में कर सकती हैं.

सिल्क ऑफ इंडिया में मौजूद हैं सस्ती कीमतों में बेहतर सामानजवाहर कला केंद्र में चल रहे उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो की सबसे खास बात यह हैं कि यहां लगी सभी स्टॉल्स पर सभी प्रोडक्ट्स को बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीद सकती हैं. जो बेहतरीन क्वालिटी के साथ बेहद सुंदर हैं. साथ ही इस फेयर में कुछ दुकानों पर विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा हैं. इसलिए अभी यहां खरीदारी करने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं.  उमंग सिल्क एक्सपो फेयर 17 अगस्त तक संचालित होगा जहां खरीदारी करने का समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहता हैं. फेयर में आने वाले सभी विजिटर्स की एंट्री बिल्कुल फ्री हैं और यहां श वाहन पार्किंग से लेकर अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं. अब तक फेयर में लोगों ने लाखों रुपए की खरीदारी की हैं और लगातार खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 14:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj