‘ऑस्कर ना मिला तो’ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘आदिपुरुष’ से हुई तुलना

Last Updated:August 06, 2026, 20:24 IST
नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं, हालांकि श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष चाहते हैं कि रिलीज से पहले उन्हें फिल्म दिखाई जाए, ताकि ‘आदिपुरुष’ जैसी गलती दोहराई न जाए. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘रामायण’ पर बड़ा बयान दिया है. उन्हें फिल्म ‘रामायण’ के ऑस्कर जीतने की उम्मीद है. वे बोले कि अगर यह ऑस्कर नहीं जीतती, तो उन्हें बड़ी निराशा होगी.
ख़बरें फटाफट
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ 6 नवंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 6 नवंबर को रिलीज होगा. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारे हैं. नमित मल्होत्रा के एक इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे, तो उन्होंने ‘रामायण’ पर अपना रिएक्शन दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें निराशा होगी अगर रणबीर-यश स्टारर फिल्म ऑस्कर नहीं जीतती.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्राइम फोकस स्टूडियो के इवेंट में ‘रामायण’ को लेकर कहा, ‘अगर रामायण को एकेडमी अवॉर्ड नहीं मिलता तो निराशा होगी.’ उन्होंने मुंबई के फिल्म सिटी में नमित के नए स्टूडियो का लोकार्पण किया. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ने ‘डीएनईजी’ के तहत प्रोड्यूस. गौरतलब है कि ‘डीएनईजी’ ‘प्राइम फोकस’ के साथ काम करती है जो ‘बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स’ के लिए आठ बार एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी है. कंपनी ने ‘ड्यून: पार्ट टू’, ‘ड्यून’ और ‘टेनेट’ जैसी फिल्मों पर काम किया है.
फिल्म के ट्रेलर पर मिला-जुला रिएक्शन‘रामायण’ के ट्रेलर में अहम किरदारों और दूसरे कैरेक्टर्स की झलक दिखाई गई. रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा के रोल में देखना दर्शकों के लिए हैरानी की बात थी. लारा दत्ता ने कैकेयी का रोल निभाया है. फिल्म की ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ से तुलना हुई. श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म मेकर्स को पत्र लिखकर अपील की कि वे थिएटर में रिलीज से पहले प्रतिनिधियों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग करें, क्योंकि उन्हें डर है कि कुछ सीन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. संगठन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसे पहले क्यों देखना चाहते हैं.
‘आदिपुरुष’ जैसी गलती नहीं दोहराना चाहतेसंगठन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘हमने रिलीज से पहले ‘आदिपुरुष’ को प्रमोट किया था और उस फिल्म में रामायण की कुछ बातें गलत तरीके से दिखाई गई थीं. हम वही गलती नहीं दोहराना चाहते, क्योंकि रामायण अरबों लोगों की आस्था से जुड़ी है.’ महासंघ का दावा है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि रामायण में कुछ ऐसे सीन हैं जो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. मेकर्स को चेतावनी दी गई कि अगर उनकी अपील को नहीं माना गया, तो वे दूसरे हिंदू संगठनों के साथ मिलकर सिनेमाहॉल के बाहर विरोध करेंगे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 06, 2026, 20:24 IST



