कोटा की अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड, अब राजस्थान पुलिस में DSP बनने की बारी

Last Updated:August 07, 2026, 09:33 IST
Kota Boxer Arundhati Choudhary Wins Gold: कोटा की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इंग्लैंड की चेटल रेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. सीनियर वर्ग में यह उनका लगातार छठा गोल्ड मेडल है. वर्तमान में इंडियन आर्मी में कार्यरत अरुंधति के लिए राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नीति के तहत सीधे राजस्थान पुलिस में DSP बनने और ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का रास्ता साफ हो गया है. खेल जगत ने उनकी इस जीत पर खुशी जाहिर की है.
ख़बरें फटाफट
Kota Boxer Arundhati Choudhary Wins Gold: कोटा की अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, बन सकती हैं DSP
Kota: राजस्थान के कोटा जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का मान बढ़ाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है. महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभावान मुक्केबाज अरुंधति ने खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को रिंग में कोई मौका न देते हुए एकतरफा अंदाज में 5-0 से शिकस्त दी. विदेशी सरजमीं पर भारत का तिरंगा लहराने वाली कोटा की इस बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे हाड़ौती क्षेत्र और राजस्थान में जश्न का माहौल है.
फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने रिंग में उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया और अपने सटीक पंचों व शानदार फुटवर्क के दम पर प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर को पस्त कर दिया. मुकाबले में मौजूद पांचों जजों ने सर्वसम्मति से फैसला अरुंधति के पक्ष में सुनाया. महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक गौतम ने बताया कि सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अरुंधति का यह लगातार छठा स्वर्ण पदक है. इससे पहले वे फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्सो कप और एशियन चैंपियनशिप में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं.
इंडियन आर्मी में कार्यरत अरुंधति के लिए खुला राजस्थान पुलिस में DSP बनने का रास्तावर्तमान में इंडियन आर्मी में सेवाएं दे रही अरुंधति चौधरी के लिए इस जीत के बाद राजस्थान सरकार की खेल नीति (Out of Turn Appointment) के तहत पुलिस विभाग में सीधे पुलिस उपअधीक्षक (DSP) बनने का विकल्प खुल गया है. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता को डीएसपी पद की सीधी नियुक्ति के साथ 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. अब यह निर्णय अरुंधति को लेना है कि वे सेना में रहेंगी या राजस्थान पुलिस में डीएसपी के रूप में नई कमान संभालेंगी.
एशियन गेम्स में भार वर्ग की चुनौती, महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी में खुशी की लहरस्वर्ण पदक जीतने के बावजूद अरुंधति के सामने आगामी एशियन गेम्स को लेकर एक नई तकनीकी चुनौती खड़ी हो गई है. वे एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं, लेकिन उनका मूल 70 किलोग्राम भार वर्ग इसमें शामिल नहीं है. हालांकि, अरुंधति दूसरे भार वर्ग में खेलने को तैयार हैं और अब बॉक्सिंग फेडरेशन के फैसले पर निगाहें टिकी हैं. अरुंधति की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता व कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम, देवेंद्र मालव सहित खेल जगत के दिग्गजों और खेल प्रेमियों ने बधाई देकर खुशी जताई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
August 07, 2026, 09:33 IST



