Tech

WhatsApp चैट पहले जैसी नहीं दिखेगी! आने वाला है बड़ा अपडेट, नया डिज़ाइन देखकर यूज़र्स कहेंगे- वाह!

वॉट्सऐप अपने iPhone यूजर्स के लिए एक नया डिज़ाइन लाने की तैयारी कर रहा है. अगर आप iPhone पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द ही चैट पहले से थोड़ी अलग दिखाई दे सकती है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मैसेज बबल (Message Bubble) का डिज़ाइन बदल रही है. नए अपडेट के बाद चैट बबल पहले से ज्यादा गोल दिखेंगे और फोटो-वीडियो भी नए अंदाज में दिखाई देंगे.

फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

क्या बदलेगा नए अपडेट में?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप ने iOS के लिए नया चैट डिज़ाइन टेस्ट करना शुरू कर दिया है. यह बदलाव फिलहाल वॉट्सऐप Beta for iOS 26.29.10.70 में देखा गया है.

सबसे बड़ा बदलाव मैसेज बबल में होगा. अभी वॉट्सऐप के मैसेज बबल हल्के गोल किनारों के साथ आते हैं, लेकिन नए अपडेट के बाद ये और ज्यादा गोल और सॉफ्ट लुक वाले दिखाई देंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, नया डिज़ाइन काफी हद तक Apple iMessage जैसा महसूस होगा और यह Apple के Liquid Glass डिज़ाइन से भी मेल खाएगा.

फोटो: WABetaInfo

फोटो और वीडियो भी दिखेंगे अलग अंदाज में

सिर्फ मैसेज बबल ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो और GIF दिखने का तरीका भी बदल जाएगा. अभी तक वॉट्सऐप में फोटो और वीडियो एक बॉर्डर वाले मैसेज बबल के अंदर दिखाई देते हैं. लेकिन नए अपडेट के बाद ये बिना बॉर्डर के दिखाई देंगे, जिससे चैट पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न लगेगी.

कब मिलेगा यह अपडेट?

वॉट्सऐप ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि यह नया डिज़ाइन सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा. लेकिन क्योंकि इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसे धीरे-धीरे सभी iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

वॉट्सऐप ला रहा है कई नए फीचर्स

वॉट्सऐप सिर्फ नया डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि कई और फीचर्स पर भी काम कर रहा है. हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी Two-Step Verification में बड़ा बदलाव करने वाली है. इसमें 6 अंकों वाले PIN की जगह पासवर्ड इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिल सकता है, जिससे अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा.

इसके अलावा वॉट्सऐप Username फीचर पर भी काम कर रहा है. इसके आने के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे. अगर आप iPhone पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले दिनों में ऐप का लुक पहले से ज्यादा नया और आकर्षक नजर आ सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj