15 अगस्त को लेकर बीकानरे में हाई अलर्ट, बार्डर पर नाकाबंदी, वाहनों की हो रही सघन जांच

Last Updated:August 09, 2026, 09:32 IST
Bikaner Police On High Alet: बीकानेर के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. क्षेत्र में विशेष हथियारबंद नाकाबंदी कर बाहर से आने और जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है. खाजूवाला पुलिस की ओर से हाल में हेरोइन और हथियार पकड़े जाने के बाद चौकसी और बढ़ाई गई है. बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत भी कार्रवाई जारी है. पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. 15 अगस्त के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों ने जवानों को हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए विशेष हथियारबंद नाकाबंदी शुरू की है. खाजूवाला से बाहर जाने और क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस टीमों को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में खाजूवाला क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों को रोककर जांच की जा रही है. इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों से पूछताछ के साथ दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. नाकाबंदी में खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी और थानाधिकारी अशोक बिश्नोई समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे.
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील इलाके को देखते हुए पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन पर विशेष नजर रख रही है. खाजूवाला इलाके में हाल ही में पुलिस की ओर से हेरोइन और हथियार पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. पुलिस अब सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रख रही है. नशे की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण खाजूवाला पुलिस को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
बॉर्डर इलाके में लगातार गश्त जारी
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए खाजूवाला के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस की टीमें दिन और रात अलग-अलग इलाकों में निगरानी कर रही हैं. प्रमुख रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है. नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही बिना स्पष्ट कारण आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस का फोकस नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करना है.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता
15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार नाकाबंदी व गश्त को और बढ़ाया जा सकता है. खाजूवाला में जारी विशेष सुरक्षा अभियान के बीच पुलिस ने आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. स्वतंत्रता दिवस तक सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी इसी तरह सख्त रहने की संभावना है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 09:32 IST



