Entertainment

कुकिंग टास्क जीतते ही अनुपमा को लगा झटका, हार से बौखलाया प्रेम, उधर अंश के एक्सीडेंट की खबर से उड़े सबके होश

Last Updated:August 09, 2026, 09:21 IST

Anupama Written Update: अनुपमा के आज के एपिसोड में कुकिंग टास्क के दौरान नमक और बेसन की चोरी को लेकर जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा और लीला की टीम यह टास्क जीत जाती है, जबकि प्रेम का गुस्सा और घमंड उसकी टीम की हार की वजह बनता है. वहीं प्रीकैप में अंश के एक्सीडेंट की खबर से हड़कंप मच जाएगा. नीचे पढ़ें अनुपमा की पूरी अपडेटAmazon Prime DayTop Deals InsideAnupama Written Update: अनुपमा ने जीता कुकिंग टास्क, हार से बौखलाया प्रेमZoom

नई दिल्ली: टीवी शो अनुपमा का आज का एपिसोड कुकिंग टास्क के दौरान काफी ड्रामे और तू-तू मैं-मैं से भरा रहने वाला है. एपिसोड की शुरुआत वसुंधरा और लीला के बीच बहस से होती है, जहा वसुंधरा, लीला को अपनी उलझने सुलझाकर कुकिंग पर ध्यान देने को कहती है.

इसके बाद होस्ट सभी को बताता है कि अब टास्क में एक-दूसरे का सामान चुराने का समय आ गया है. इसके बाद शो में सामान चुराने और लौटाने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो जाता है.

नमक-बेसन की चोरी पर बढ़ा ड्रामा

टास्क के दौरान प्रेम वसुंधरा की ट्रे से नमक चुरा लेता है और प्रेमा बेसन झपट लेती है. बेसन चले जाने से लीला घबरा जाती है, लेकिन अनुपमा उसे शात कराती है और चना दाल से बेसन बनाने का आइडिया देती है. वही दूसरी ओर, बिना नमक के वसुंधरा की टीम परेशान हो जाती है. अनुपमा महानता दिखाते हुए वसुंधरा की टेबल पर वापस नमक रख आती है. हालांकि, प्रेम इस नमक को इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर देता है और अनुपमा की इस महानता से पाखी और परितोष चिढ़ जाते हैं.

कुकिंग के बीच नोक-झोक और जजमेंट

खाना बनाते वक्त लीला और वसुंधरा के बीच फिर झगड़ा शुरू हो जाता है. वसुंधरा गुस्से में धनिया लीला पर फेंकती है, जिसका लीला उल्टा शुक्रिया अदा करती है. जब लीला, वसुंधरा की डिश बिगाड़ने की कोशिश करती है, तो अनुपमा उसे रोक लेती है. इस बात से राही काफी इम्प्रेस होती है. आखिरकार जजेस फैसला सुनाते हैं और अनुपमा व लीला की टीम को विनर घोषित कर देते हैं. टास्क हारने के बाद प्रेम की टीम काफी निराश हो जाती है. जब सिकंदर पूछता है कि प्रेम ने नमक का इस्तेमाल क्यो नहीं किया, तो प्रेम कहता है कि उसे किसी का एहसान पसंद नहीं है. अनुपमा उसे समझाती है कि उसका गुस्सा, घमंड और ओवरकॉन्फिडेंस ही उसकी हार की वजह बन रहा है और इस रवैये से वह ग्रैंड फिनाले भी हार सकता है.

प्रीकैप: आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट

प्रीकैप में दिखाया जाता है कि प्रेमा, अनुपमा को आकर बताती है कि अश का एक्सीडेंट हो गया है. वही एक पंडित जी वसुंधरा और शाह परिवार को पूजा के लिए साथ में दीया जलाने की सलाह देते हैं. इसके बाद होस्ट नए टास्क का ऐलान करता है, जहा टीमों को सिर्फ ऑर्डर्स पर काम करना होगा.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

August 09, 2026, 09:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj