Rajasthan

नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Last Updated:August 09, 2026, 14:28 IST

Bundi Maternal Death Protest: बूंदी जिला अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में 3 दिन पूर्व भर्ती प्रसूता निशा मीना की डिलीवरी के बाद मौत हो गई. उसने एक नवजात बालक को जन्म दिया था. परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में भारी हंगामा कर दिया. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की समझाइश के बाद भी 3 घंटे से गतिरोध जारी है. परिजन लापरवाह चिकित्सकों और ड्यूटी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideप्रसूता की मौत पर बूंदी जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों का प्रदर्शनZoomBundi District Hospital: प्रसव के बाद प्रसूता ने तोड़ा दम, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई (MCH Wing) में भर्ती एक प्रसूता की डिलीवरी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन 3 घंटे बीत जाने के बाद भी गतिरोध खत्म नहीं हो सका है.

जानकारी के अनुसार, करीब 3 दिन पूर्व परिजनों ने प्रसूता निशा मीना को प्रसव के लिए बूंदी जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि भर्ती रहने के दौरान चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीज की देखरेख में घोर लापरवाही बरती. आज निशा ने एक स्वस्थ नवजात बालक को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. नवजात के सिर से मां का साया उठते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

परिजनों की मांग: लापरवाह डॉक्टरों और ड्यूटी स्टाफ पर हो निलंबन की कार्रवाईप्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. परिजनों का कहना है कि जब तक प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने वाले संबंधित चिकित्सकों और वर्तमान ड्यूटी स्टाफ के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, वे शांत नहीं होंगे. परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक दोषियों पर गाज नहीं गिरती, तब तक कोई समझौता या शव का पोस्टमार्टम/उठाव नहीं किया जाएगा.

कोतवाली पुलिस मौके पर तैनात, 3 घंटे बाद भी नहीं बन सकी सहमतिहंगामे और नारेबाजी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे. घटना के 3 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन और परिजनों के बीच कोई सुलह नहीं हो सकी है. मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से वार्ता कर गतिरोध सुलझाने के प्रयास में जुटे हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bundi,Bundi,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 14:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj