CINTAA से 11 सदस्यों का इस्तीफा: पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप, भड़कीं उपासना सिंह

Last Updated:August 10, 2026, 13:03 IST
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में विवाद, 11 सदस्यों ने इस्तीफा दिया. पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे पर पद के दुरुपयोग का आरोप. उपासना सिंह ने भी पुष्टि की.
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में विवाद बढ़ता दिख रहा है. ये मामला तब गरमाया जब अचानक 11 सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया और कमेटी को भंग कर दिया. इसमें जनरल सेकेटरी और टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह का नाम भी शामिल है. उपासना सिंह ने तो पूरे मामले पर रिएक्ट भी किया. ये इस्तीफे तब हुए जब सिंटा की अध्यक्ष पूनम ढिल्लो और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर अपनी पॉजिशन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा. ऐसे में बॉडी के सदस्यों ने नए चुनाव की मांग की है.
इस पूरे मामले पर उपासना सिंह ने रिएक्ट भी किया है. एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टी की. उन्होंने बताया कि 11 में से 8 रिजाइन करने वाले एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुने हुए सदस्य थे. इनके नाम हैं- हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह , विकास वर्मा और दीपक पाराशर.
सिंटा में क्यों बवाल मचाएक जॉइंट लेटर में मेंबर्स ने तमाम आरोपों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे एग्जीक्यूटिव कमेटी न तो मिल-जुलकर फैसला लेते हैं, न ही सलाह मशविरा करते हैं. बल्कि संवैधानिक सिद्धांतों से भी दूर है. इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूरा एसोसिएशन का काम सिर्फ पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो और उनके कुछ मेंबर्स के आस-पास ही सिमटकर रह गया है. जिससे नाराज होकर कुछ सदस्यों ने जॉइंट डिसीजन लिया है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the resignation of CINTAA members, Cine and TV Artistes Association (CINTAA) General Secretary Upasana Singh says, “Eleven of our members have resigned. Eight of them are elected members… They submitted their resignation to me. I was the General… pic.twitter.com/OG5VyKREF2



