प्रीति जिंटा ने KBC 18 में खोला राज, बताया किस स्टार के दीवाने हैं उनके बच्चे, अमिताभ ने ली आमिर खान की चुटकी

Last Updated:August 10, 2026, 23:14 IST
अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का आगाज हो चुका है. शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड स्टार सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए आए. इस दौरान प्रीति जिंटा ने एक बड़ा राज खोला. साथ ही अपने बच्चों को लेकर भी बिग बी के सामने कुछ ऐसा कहा कि वह हंस हंस कर लोट-पोट हो गए. वहीं, बिग बी ने आमिर खान और सनी देओल के साथ भी मजेदार अंदाज में बातचीत की.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वें सीजन का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इतंजार था. अब फाइनली शो का आगाज हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में सनी देओल फिल्म’बंटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे. उनके साथ आमिर खान और प्रीति जिंटा ने भी इस शो पर शिरकत की.
18वें सीजन के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड स्टार्स ने बिग बी के साथ खूब मस्ती की.प्रीति जिंटा ने यह भी बताया कि उनके घर में बिग बी सबसे ज्यादा फेमस हैं और उनके बच्चे उन्हें काफी पसंद करते हैं. मेकर्स ने शो से पहले ही प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया था.
प्रीति के बच्चों के फेवरेट हैं अमिताभ बच्चन
शो के पहले ही एपिसोड में प्रीति जिंटा हॉट सीट पर बैठीं. बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की दिल खोलकर तारीफ ककी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके घर में सबसे ज्यादा पॉपुलर कोई है तो वह बिग बी हैं. प्रीति ने बताया कि उनके बच्चे अमिताभ बच्चन का एक पुराना गाना काफी पसंद करते हैं. वो गाना है ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों’ एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बच्चे ये गाना बहुत सुनते हैं. ये सुनते ही अमिताभ हंस पड़े.साथ ही बिग बी ने कहा कि सालों फिल्मों में काम करने के बाद भी आज भी बच्चे उन्हें देखकर ‘केबीसी वाले अंकल’ कहते हैं.
View this post on Instagram



