Sports

AFG vs IRE: राशिद खान फिर बने जीत के हीरो, गेंद के बाद बल्ले से उड़ाया गर्दा, अफगानिस्तान से तीसरा वनडे भी हारा आयरलैंड

होमखेलक्रिकेट

राशिद खान फिर बने अफगानिस्तान की जीत के हीरो, गेंद के बाद बल्ले से उड़ाया गर्दा

Last Updated:August 10, 2026, 23:33 IST

राशिद खान के पहले गेंद और फिर बल्ले से कमाल के दम पर अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में भी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी अफगानिस्तान की इस जीत में 71 रनों का अहम योगदान दिया. अफगानिस्तान की इस जीत ने उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टिकट भी पक्का कर दिया.Amazon Prime DayTop Deals Insideराशिद खान फिर बने अफगानिस्तान की जीत के हीरो, गेंद के बाद बल्ले से उड़ाया गर्दाZoomराशिद खान बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार पारी और राशिद खान की उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 206 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान ने 44.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है.

आयरलैंड की पारी 206 रन पर सिमटीटॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा समय नहीं लगाया. आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एंड्रयू बालबिर्नी महज 7 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 23 रन का योगदान दिया. कैड कारमाइकल ने 52 गेंदों पर 32 रन बनाए, लेकिन उनके बाद आयरलैंड के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे. हैरी टेक्टर 14, लॉर्कन टकर 1 और कर्टिस कैम्फर 4 रन ही बना सके.

गजनफर और राशिद ने बरपाया कहरआयरलैंड के बल्लेबाजों पर सबसे ज्यादा दबाव अफगानिस्तान के स्पिनरों ने बनाया. अल्लाह गजनफर ने 9 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं, राशिद खान ने भी 10 ओवर में 44 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया. यामिन अहमदजई को दो विकेट मिले. आयरलैंड के लिए गैविन होई ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. जै मोन्द्रा ने भी 33 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली. दोनों के प्रयास से आयरलैंड 200 के पार पहुंचा, लेकिन पूरी टीम 46.3 ओवर में 206 रन पर सिमट गई.

गुरबाज ने संभाली अफगानिस्तान की पारी207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज ने मजबूत शुरुआत दी. उन्होंने 77 गेंदों पर 71 रन बनाए और अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए. गुरबाज ने पहले इब्राहिम जादरान के साथ 53 रन की साझेदारी की. जादरान 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सदीकुल्लाह अटल ने 25 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को तेजी से आगे बढ़ाया. हालांकि, अफगानिस्तान ने बीच में कुछ विकेट जल्दी गंवाए. रहमत शाह सिर्फ 4 रन बनाकर लौटे, जबकि कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 22 रन बनाए.

गैविन ने बढ़ाई मुश्किल, राशिद का बल्ला भी बोलाआयरलैंड की ओर से गैविन होई सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए. उन्होंने गुरबाज, अटल, शाहिदी और दारविश रसूली को अपना शिकार बनाया. एक समय अफगानिस्तान 176 रन पर सात विकेट गंवा चुका था और मुकाबला रोमांचक हो गया था. यहां से राशिद खान ने जिम्मेदारी संभाली. राशिद खान ने नाबाद 37 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए. उनका साथ यामिन अहमदजई ने दिया, जो 26 गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने मिलकर टीम को 44.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया. अफगानिस्तान ने 207 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट लिए, जबकि बायरन मैकडोनो और गैविन होई को एक-एक विकेट मिला.

अफगानिस्तान ने बनाई अजेय बढ़त.

गेंदबाजी ने तय की अफगानिस्तान की जीतइस मुकाबले में अफगानिस्तान की जीत गेंदबाजों ने ही लिख दी थी, जब गजनफर और राशिद ने मिलकर आयरलैंड को 206 रन पर रोक दिया. इसके बाद गुरबाज और अंत में राशिद ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए टीम को आसानी से मंजिल तक पहुंचा दिया. सीरीज के अगले दो मुकाबले क्रमशः 12 और 14 अगस्त को खेले जाएंगे. आयरलैंड की नजरें इन्हें जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म करने पर होंगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 23:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj