Tech

लॉन्च से पहले Redmi Note 17 की पूरी कहानी! कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट सबकुछ हुआ लीक

रेडमी ने हाल ही में चीन में अपना नया रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इसके साथ कंपनी ने रेडमी नोट 17 Pro भी पेश किया. अब इन दोनों फोन के भारत लॉन्च को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. लेटेस्ट लीक में रेडमी नोट 17 की संभावित कीमत, लॉन्च डेट और कुछ खास फीचर्स का खुलासा हुआ है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो इस बार रेडमी नोट सीरीज पहले के मुकाबले काफी महंगी हो सकती है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, भारत में Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है. बताया जा रहा है कि यह कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की होगी.

अगर ऐसा होता है, तो Redmi Note सीरीज पहली बार इस प्राइस रेंज में पहुंचेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे असल कीमत के लिए ऑफिशियल लॉन्च होना जरूरी है.

कब होगा भारत में लॉन्च?

हाल ही में आई दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 17 को 6 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं इसकी बिक्री 11 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि भारत में आने वाला मॉडल लगभग वही फीचर्स लेकर आएगा जो चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में मिलते हैं.

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

लीक के मुताबिक, Redmi Note 17 में कंपनी HyperOS 3 दे सकती है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा.

इसके अलावा फोन में मिलने की उम्मीद है:

6GB LPDDR4X रैम
128GB UFS 2.2 स्टोरेज
4 साल तक Android अपडेट
5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट

हालांकि, इन फीचर्स की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चीन वाले मॉडल में क्या मिलता है?

चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. माना जा रहा है कि भारत में भी यही स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं.

क्या खरीदना चाहिए?

अगर Redmi Note 17 वाकई ₹30,000 से ज्यादा कीमत में आता है, तो इस सेगमेंट में इसे वनप्लस, रियलमी,मोटोरोला और सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर मिलेगी. ऐसे में खरीदने का फैसला करने से पहले इसकी ऑफिशियल कीमत और पूरे फीचर्स का इंतजार करना बेहतर रहेगा.

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर लीक सही साबित होती हैं, तो Redmi Note 17 अगले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj