भारतीय टीम में आते ही सरफराज खान के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, 25 साल के इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत!

होमखेलक्रिकेट
टीम इंडिया में आते ही सरफराज के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, स्क्वाड में हुआ बदलाव
Last Updated:August 11, 2026, 07:56 IST
फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में 25 साल के युवा खिलाड़ी जय गोहिल को जगह दी गई है. वेस्ट जोन में जय सरफराज खान की जगह लेंगे, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नेशनल टीम से बुलावा आया है. जय गोहिल वेस्ट जोन के स्टैंडबाय खिलाड़ी थे.जय गोहिल और सरफराज खान
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट बनाया गया है. वहीं, अब सरफराज खान के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी गई है. दरअसल, उनका ये रिप्लेसमेंट दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की टीम में हुआ है. टीम इंडिया से सरफराज को कॉल अप मिलने के बाद वेस्ट जोन की टीम में उनकी जगह खाली हो गई थी.
ऐसे में टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी और सौराष्ट्र के नंबर 3 बल्लेबाज जय गोहिल को सरफराज़खान की जगह शामिल किया गया. गोहिल ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में सौराष्ट्र के लिए 6 मैचों में 58.11 के औसत से 523 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. 25 साल के गोहिल ने अबतक कुल 12 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.77 के औसत से 860 रन बनाए हैं.
वेस्ट जोन में सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी हैं जय गोहिल
बता दें कि जय गोहिल सौराष्ट्र की तरफ से दूसरे खिलाड़ी हैं जो दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन में शामिल हुए हैं. जय के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई वेस्ट जोन की टीम में शामिल हैं. भावनगर के इस युवा बल्लेबाज ने दिसंबर 2022 में असम के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए अपना फर्स्ट क्लास किया था और वे 2022-23 सीजन में काठियावाड़ टीम के रणजी ट्रॉफी विजेता अभियान का हिस्सा थे.
रविवार को सरफराज को गॉल में 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चोटिल साई सुदर्शन की जगह शामिल किया गया था. बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन को पिछले महीने इंडिया ए दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी और फिलहाल वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में उबर रहे हैं. महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली वेस्ट जोन की टीम 23 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन के खिलाफ अपने दिलीप ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 07:56 IST



