Rajasthan

राजस्थान में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 600 पदों पर भर्ती मंजूर, 7903 कर्मचारियों को मिला मनचाहा पोस्टिंग

Last Updated:August 11, 2026, 08:05 IST

Rajasthan Health Department News: राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक साथ दो बड़े फैसले हुए हैं. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है. वहीं 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इनमें करीब 5 हजार कर्मचारियों को गृह जिला और 1,630 को नजदीकी जिला मिला है. पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन की गई. विभाग का दावा है कि अब तक 39,288 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideराजस्थान में 600 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, 7903 को मिली नई पोस्टिंगZoomराजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक साथ दो बड़े फैसले लिए हैं

जयपुर. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक साथ दो बड़े फैसले हुए हैं. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती जल्द की जाएगी. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भर्ती को मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी ओर विभाग ने 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश भी जारी कर दिए हैं. कर्मचारियों की पदस्थापन प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से की गई है.

विभाग के मुताबिक करीब 5 हजार कर्मचारियों को उनका गृह जिला मिला है, जबकि 1,630 कर्मचारियों को उनके गृह जिले के नजदीकी जिले में पदस्थापन दिया गया है. चिकित्सा विभाग के इन दोनों फैसलों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और कर्मचारियों को बेहतर पदस्थापन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. चिकित्सा अधिकारियों की नई भर्ती से प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है. विभाग का दावा है कि अब तक कुल 39,288 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं.

600 चिकित्सा अधिकारियों की जल्द होगी भर्ती

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी. विभाग का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन की कमी को दूर करने पर है. खासकर सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में इन नियुक्तियों से मदद मिलने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार अब तक अलग-अलग स्तर पर 39,288 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं. नई भर्ती को इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है.

7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिली पोस्टिंग

दूसरी ओर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं. खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पूरी की गई. इससे पदस्थापन प्रक्रिया में पारदर्शिता और कर्मचारियों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार स्थान देने का प्रयास किया गया. विभाग के निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पदस्थापन के बाद करीब 5 हजार कार्मिकों को उनका गृह जिला मिला है. वहीं 1,630 कर्मचारियों को उनके गृह जिले के नजदीकी जिले में पदस्थापन दिया गया है. इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को अपने घर के आसपास नौकरी करने का अवसर मिलेगा.

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा फायदा

चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन को स्वास्थ्य विभाग की मानव संसाधन व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डॉक्टरों की भर्ती से अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदस्थापना से सरकारी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सपोर्ट स्टाफ की व्यवस्था मजबूत होगी. विभाग की ओर से जारी इन दोनों फैसलों का सीधा असर प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर पड़ने की उम्मीद है. एक ओर नई भर्तियों से डॉक्टरों की कमी दूर करने का प्रयास होगा, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से पदस्थापन की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नई तैनाती मिल गई है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 08:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj