Aaj Ka Tula Rashifal 12 august 2026 I ajmer news I तुला राशि पर आज चंद्रमा की खास कृपा, करियर और व्यापार में मिलेंगे संकेत
Last Updated:August 11, 2026, 16:35 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 12 auguast 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कई बड़े बदलावों के संकेत लेकर आया है. करियर में अटके काम पूरे हो सकते हैं, ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहने वाला है. लेकिन सबसे खास बात है आज का गणेश जी का उपाय, जिसे करने से आपकी राह में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है. आखिर क्या है यह अचूक उपाय और आज ग्रह-नक्षत्र तुला राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं? जानिए पूरी जानकारी.
आज का तुला राशिफल 12 अगस्त 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य, व्यापार और करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है. आज चंद्रमा आपकी कुंडली के दसवें भाव यानी कर्क राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष में दसवां भाव कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और प्रोफेशन का कारक माना जाता है. ऐसे में आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का पूरा फल मिल सकता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ सकता है. काम के दौरान आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. हालांकि यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भविष्य में आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है. प्रमोशन, नई भूमिका या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने के सकारात्मक संकेत भी नजर आ रहे हैं.
व्यापार में विस्तार के बनेंगे योग
व्यापार करने वाले तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. अगर आप अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज उस दिशा में कदम उठाने के लिए समय अनुकूल है. नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है और इन संपर्कों का लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है. कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
परिवार और रिश्तों में मिलेगा सहयोग
आज काम की व्यस्तता बनी रह सकती है, लेकिन आप प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा संतुलन बनाने में सफल रहेंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा. विशेष रूप से पिता का मार्गदर्शन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन सामान्य और सकारात्मक रहेगा. ऊर्जा का स्तर अच्छा रहने से आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे.
आज का अचूक उपाय
आज बुधवार का दिन है और बुधवार भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. तुला राशि के जातक सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें 21 दुर्वा अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 11, 2026, 16:35 IST



