Rajasthan

OBC के लिए रिजर्व हुई 60 सीटें, जानें कौनसा निकाय किसके खाते में आया?

जयपुर. राजस्थान के कौन से निकाय में किस वर्ग का महापौर, सभापति या अध्यक्ष होगा इसके फैसले की घड़ी आ गई है। जयपुर में स्वायत्त शासन मुख्यालय में निकाय प्रमुख के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाले जाने का काम शुरू हो गया है। कुल 309 नगरीय निकायों में 60 सीटें OBC वर्ग के लिए रिजर्व की गई। इनमें से 21 सीटें OBC महिला वर्ग के लिए रिजर्व रहेंगी। विभाग के शासन सचिव रवि जैन की मौजूदगी में आरक्षण लॉटरी निकाली जा रही है. आरक्षण के लिए यह लॉटरी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार निकाली जा रही है. लॉटरी 2014 और 2015 में OBC वर्ग के लिए रिजर्व सीटों को छोड़कर निकाली जा रही है.

Rajasthan Local Body Reservation Lottery Live: अजमेर संभाग में OBC वर्ग के लिए रिजर्व 10 सीट आरक्षित हुई

अजमेर संभाग में OBC वर्ग के लिए रिजर्व 10 सीट आरक्षित हुई. इनमें अजमेर संभाग की नांवा, नागौर, हमीरगढ़,रियाबाडी, सरवाड, लाडनू, जायल, डीडवाना, बासनी, जेतारण नगर निकाय OBC वर्ग के लिए आरक्षित हुई. जायल, लाडनू, नांवा नगर निकाय सीट महिला OBC वर्ग के लिए आरक्षित हुई.

Rajasthan Nikay Chunav: भरतपुर संभाग में OBC वर्ग के लिए 6 सीट आरक्षित हुई

भरतपुर संभाग में OBC वर्ग के लिए 6 सीट आरक्षित हुई. रूपबास, बौली, सरमथुरा, राजाखेडा, बृजनगर, सवाई माधोपुर सीट आरक्षित हुई. कुम्हेर पहाड़ी, गंगापुर सिटी, बयाना, भुसावर, हिंडोन सिटी, बाड़ी नगर निकाय सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई. भरतपुर संभाग की राजाखेडा, सरमथुरा नगर निकाय OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई.

Rajasthan Nikay Arakshan Lottery Live: बीकानेर संभाग की नापासर नगर निकाय SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित

बीकानेर संभाग की नापासर नगर निकाय SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं, वहीं उदयपुर संभाग की वल्लभनगर नगरीय निकाय अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं,  जयपुर संभाग की वाटिका, लवाण नगर निकाय ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं.

Rajasthan Nikay Reservation Lottery Live : भरतपुर संभाग में SC वर्ग के लिए 9 सीटें आरक्षित हुई

भरतपुर संभाग में SC वर्ग के लिए 9 सीटें आरक्षित हुई हैं. इनमें SC महिला वर्ग के लिए टोडाभीम, सपोटरा, सूरौठ सीट आरक्षित हुई है. वहीं जयपुर संभाग में 13 सीट एससी वर्ग के लिए रिजर्व हुई हैं. इनमें बस्सी, बडोदामेव, कठूमर, भाढारेज, नगर पालिका SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है.

Rajasthan Nikay Reservation Lottery Live : कोटा संभाग में डग नगर पालिका महिला SC वर्ग के लिए रिजर्व

लॉटरी में मेड़ता रोड नगरपालिका और दूनी SC महिला वर्ग के लिए रिजर्व हुई है. वहीं बोरावड़ नगरपालिका SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है. जोधपुर संभाग की मथानिया, धोरीमन्ना, बाप नगरपालिका एसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है. कोटा संभाग में डग नगर पालिका महिला SC वर्ग के लिए रिजर्व हो गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj