सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू…पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

होमखेलक्रिकेट
सफेद गाउन और टैटू…पाक क्रिकेटर की बेटी की UK में शादी, भड़के कट्टरपंथी
Last Updated:August 13, 2026, 23:12 IST
Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.‘बाप कोच है और बेटी…’ UK में शादी रचाते ही ट्रोल्स के निशाने पर आए पाक दिग्गज आकिब जावेद.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 1992 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य आकिब जावेद इन दिनों सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा की वजह क्रिकेट की दुनिया की कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी बेटी उकबा आकिब की शादी है. 9 अगस्त को ब्रिटेन में आयोजित एक निजी और खूबसूरत समारोह में उकबा ने अपने मंगेतर संग जीवन की नई शुरुआत की. शादी बेहद सादगी और एलिगेंट अंदाज में संपन्न हुई, लेकिन जैसे ही इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, पाकिस्तान के कट्टरपंथियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दुल्हन को अपने निशाने पर ले लिया.
शादी के इस खास मौके पर आकिब जावेद (Aquib Javed) की बेटी उकबा (Uqba Javed) ने पारंपरिक पाकिस्तानी लहंगे या सुर्ख लाल जोड़े को छोड़ एक बेहद खूबसूरत वेस्टर्न स्टाइल एलिगेंट व्हाइट ब्राइडल गाउन चुना. तस्वीरों में दूल्हा भी फॉर्मल सूट में नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर तस्वीरें आते ही पाकिस्तानी कट्टरपंथियों का गुस्सा फूट पड़ा. कई ट्रोल्स ने आरोप लगाया कि उकबा ने पारंपरिक ‘लाल जोड़े’ या ‘सलवार-कमीज’ की जगह ईसाई शैली का सफेद गाउन पहनकर मुस्लिम संस्कृति और इस्लामी मूल्यों की अनदेखी की है. इतना ही नहीं, तस्वीरों में दुल्हन के शरीर पर नजर आ रहे टैटू को लेकर भी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे मजहबी मर्यादाओं के खिलाफ करार दे दिया.
‘बाप कोच है और बेटी…’ UK में शादी रचाते ही ट्रोल्स के निशाने पर आए पाक दिग्गज आकिब जावेद.
View this post on Instagram



