Entertainment

निकिता रावल के Kiss Controversy पर बनी टीशर्ट हुई वायरल, मशहूर कॉमेडियन ने बताया- पब्लिसिटी स्टंट

Last Updated:August 13, 2026, 19:26 IST

फीमेल फैन के साथ एक्ट्रेस निकिता रावल के ‘किस’ ने विवाद खड़ा कर दिया है. वायरल वीडियो नेटिजेंस का ध्यान खींच रहा है. अब मुंबई मेट्रो में एक लड़की को ‘वायरल किस टी-शर्ट’ पहने देखा गया, जिससे सवाल उठे कि क्या यह वायरल घटना पॉप कल्चर और फैशन का हिस्सा बन गई है? हालांकि, निकिता रावल के वायरल वीडियो को कॉमेडियन सुनील पाल ने स्टंट बताया.

ख़बरें फटाफट

निकिता के Kiss Controversy पर बनी टीशर्ट वायरल, कॉमेडियन बोले- पब्लिसिटी स्टंटZoomनिकिता रावल का विवादों से पुराना नाता है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस निकिता रावल किस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से पिछले कुछ सप्ताहों से लगातार एंटरटेनमेंट जगत की सुर्खियों में बनी हुई हैं. निकिता रावल किस कॉन्ट्रोवर्सी उस समय सामने आया था, जब अभिनेत्री एक रेड कार्पेट इवेंट में पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं. इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास सेल्फी लेने के बहाने पहुंची और अचानक उन्हें किस कर लिया. इस अचानक घटना से अभिनेत्री कुछ पल के लिए हैरान रह गईं. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पूरे मामले में एक नया मोड़ तब देखने को मिला, जब मुंबई मेट्रो में यात्रा कर रही एक युवती निकिता रावल ‘वायरल किस टी-शर्ट’ पहने हुए दिखाई दी. इस ग्राफिक टी-शर्ट पर वायरल रेड कार्पेट घटना से प्रेरित डिजाइन प्रिंट किया गया था. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई कि किस तरह इंटरनेट पर वायरल होने वाली घटनाएं अब पॉप-कल्चर और फैशन का हिस्सा बन रही हैं.

निकिता रावल की ‘किस कंट्रोवर्सी’ फैशन का हिस्सा बनी.

रणबीर कपूर पर दिया बड़ा बयानकॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस वायरल घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सबसे सवाल पूछा कि क्या यह पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई बहस शुरू हो गई. गौरतलब है कि रेड कार्पेट विवाद से पहले भी निकिता रावल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को माफी मांगने के लिए कहा था, क्योंकि उन्होंने किसी इंटरव्यू में बीफ खाने की बात कुबूल की थी.

रियलिटी शो को करेंगी होस्टएक्ट्रेस ने कहा था कि अभिनेता को अपनी पुराने बयान पर पब्लिक के सामने सफाई देनी चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे पर ‘बायकॉट रणबीर कपूर’ कैंपेन का भी समर्थन किया था. दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही सप्ताहों के भीतर निकिता रावल से जुड़े कई अलग-अलग घटनाएं लगातार चर्चा में रहे हैं. उन्होंने पहले रणबीर कपूर पर बयान दिया था, फिर निकिता रावल वायरल किस घटना सामने आई. बाद में सुनील पाल का रिएक्शन आया और अब निकिता रावल की ‘वायरल किस-टी शर्ट’ चर्चा में है. काम की बात करें तो निकिता रावल हाल में शिल्पा शेट्टी के शो ‘मां हैं ना’ में नजर आई थीं. इसके अलावा, वे जल्द ही एक बड़े सेलिब्रिटी रियलिटी शो को होस्ट करती दिखाई देंगी, जिसमें सनी लियोनी, साहिल खान, संग्राम सिंह, मिस्टर फैजू, तनिषा मुखर्जी सहित कई हस्तियां हिस्सा लेंगी. साथ ही, वे अगली फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में भी नजर आएंगी.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 13, 2026, 19:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj