Rajasthan

Gardening Tips: बारिश के मौसम में पौधों को बचाने के ये हैं 5 आसान तरीके, प्लांट्स की ग्रोथ हो जाएगी डबल

Last Updated:August 14, 2026, 06:12 IST

Mansoon Gardening Tips: बारिश का मौसम पौधों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन लगातार बारिश और ज्यादा नमी कई बार गमलों और छोटे गार्डन में लगे पौधों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ज्यादा पानी जमा होने से पौधों की जड़ें गल सकती हैं और पौधा कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि गमले में पानी की निकासी सही हो और नीचे रखी प्लेट में जमा पानी समय-समय पर निकालते रहें. तेज बारिश और हवा के दौरान छोटे व नाजुक पौधों को शेड या सुरक्षित जगह पर रखना बेहतर है. नमी बढ़ने से फंगस और कीड़ों का खतरा भी बढ़ता है, इसलिए पत्तियों की नियमित जांच जरूरी है. बारिश के दिनों में बिना मिट्टी जांचे पौधों को रोज पानी देने से बचना चाहिए.

बारिश का मौसम पेड़-पौधों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस मौसम में पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है और कई पौधों में नई पत्तियां और शाखाएं तेजी से आने लगती है.  हालांकि लगातार बारिश और ज्यादा नमी कई बार पौधों के लिए परेशानी भी बन जाती है. थोड़ी सी सावधानी रखकर घर के गमलों और छोटे गार्डन में लगे पौधों को आसानी से सेफ रखा जा सकता है.

बरसात में सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी गमले मेंपानी लगातार जमा न रहे. ज्यादा पानी के कारण पौधों की जड़ें गलने लगती है और कुछ समय बाद पौधा कमजोर होकर खराब हो सकता है. इसलिए गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर रखें. अगर नीचे प्लेट रखी है तो उसमें जमा पानी भी समय-समय पर निकालते रहें.

लगातार या बहुत तेज बारिश होने पर छोटे और नाजुक पौधों को खुले में रखने के बजाय कुछ समय के लिए शेड, बालकनी या छत के सुरक्षित हिस्से में रख सकते हैं. खासकर ऐसे पौधे जिनकी पत्तियां और तने कमजोर हैं, उन्हें तेज बारिश और हवा से नुकसान हो सकता है. बारिश हल्की होने पर पौधों को वापस सामान्य जगह पर रखा जा सकता है.

Add as Preferred Source on Google

बारिश के दिनों में गमले की मिट्टी में पानी ज्यादा समय तक रुका रहना पौधों के लिए नुकसान दायक हो सकता है. अगर मिट्टी बहुत ज्यादा चिपचिपी हो गई है और पानी नीचे नहीं जा रहा है तो उसमें रेत, कोकोपीट या जैविक खाद मिलाई जा सकती है. इससे मिट्टी थोड़ी हल्की रहती है और एक्स्ट्रा पानी आसानी से नीचे निकल जाता है.  इससे जड़ों को भी पर्याप्त हवा मिलती रहती है.

बारिश के दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे पौधों में कीड़े और फंगस लगने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए समय-समय पर पौधों की पत्तियों को ध्यान से देखें. अगर पत्तियों पर सफेद परत, काले या भूरे दाग दिखाई दे या छोटे-छोटे कीड़े नजर आएं तो प्रभावित पत्तियों को हटा दें. पौधे के आसपास गिरी पत्तियों और कचरे को भी साफ करते रहें.

बारिश के मौसम में सबसे आम गलती यह होती है कि लोग बारिश के बावजूद पौधों में रोज पानी डालते रहते हैं. ऐसा करने से पौधों को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है. पानी देने से पहले हाथ से गमले की मिट्टी जांच लें. अगर मिट्टी पहले से गीली है तो पानी देने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से बारिश के मौसम में भी पौधे लंबे समय तक हरे-भरे और स्वस्थ रख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 14, 2026, 06:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj