Opinion: विकेट बचाओ, वरना कुर्सी जाएगी! दरवाजे पर सरफराज और जुरेल के पास बहाने खत्म

होमखेलक्रिकेट
विकेट बचाओ, वरना कुर्सी जाएगी! दरवाजे पर सरफराज और जुरेल के पास बहाने खत्म
Last Updated:August 14, 2026, 08:34 IST
IND vs SL: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह तय नहीं है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए वह अपनी ओर से कोई कस नहीं छोड़ना चाहते है. सरफराज खान को टीम में शामिल करना इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक चेतावनी है कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार करें या उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा.प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते ध्रुव जुरेल
समय का चक्का जब घूमता है तो अच्छे-अच्छों को हिला देता है. ये पिछले साल अक्टूबर की बात है. वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर थी. अहमदाबाद में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच था. वहां ध्रुव जुरेल के बल्ले से आत्मविश्वास टपक रहा था. भारत ने वो मैच एक पारी और 140 रन से जीता था. ध्रुव जुरेल सबसे ज्यादा 125 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. दुनिया ने कहा भारत को उसका अगला विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया. मगर फिर वक्त का पहिया घूमा उसके बाद की सात पारियों का स्कोरबोर्ड जुरेल के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा: 44, 6, 14, 13, 0, 2 और 19
जुरेल को पता है क्या दांव पर हैनाऊ कट टू 2026. गॉल का सूरज सिर पर है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होनी है. प्लेयर्स ट्रेनिंग सेशन पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. ध्रुव जुरेल भी उन्हीं में से एक हैं. नेट्स में घंटों अभ्यास. हर गेंद पर फोकस, हर शॉट पर मेहनत. ध्रुव जुरेल के चेहरे पर साफ लिखा है- वह सिर्फ प्रैक्टिस नहीं कर रहे बल्कि अपने करियर की परीक्षा दे रहे हैं.
प्रैक्टिस सेशन के दौरान ध्रुव जुरेल
गॉल की पिच करियर ‘खाने’ में माहिरध्रुव जुरेल को नहीं पता कि पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं. उन्हें खुद पर डाउट है और हो भी क्यों न! रिकॉर्ड्स भी तो यही कहते हैं. पिछली सात पारियों में उन्हें पांच बार स्पिनर्स ने आउट किया है. गॉल की जिस पिच पर पहला टेस्ट होना है वहां तो स्पिनर्स की तूती बोलती है. घूमती हुई गेंदें. धीमा ट्रैक और सामने प्रभात जयसूर्या की अगुवाई वाला खतरनाक स्पिन अटैक, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप की नींद उड़ा सकता है.
प्रैक्टिस सेशन के दौरान ध्रुव जुरेल
सिर्फ विरोधी नहीं अपनों से भी ‘खतरा’टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन के इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर होने के बाद सिलेक्टर्स ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को श्रीलंका बुलाया. जुरेल के लिए संकेत साफ है कि- सुधरो वरना बाहर! एक तरह जहां सरफराज खान स्पिन के मास्टर बल्लेबाज हैं, वह बड़ी आक्रामकता से स्वीप, रिवर्स स्वीप, कट खेलते हैं तो जुरेल की शैली इसके उलट है, वह गेंदबाज की गलती का इंतजार करने वाले बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट की ये बेस्ट तकनीक है, लेकिन जब आप बार-बार स्पिनर्स के सामने उलझेंगे तो सवाल उठने लाजिमी हैं.
ध्रुव जुरेल का करियर
टेस्टपारीरनऔसतशतक101647834.141
जुरेल को पता है उनके पास कितना बड़ा चैलेंजफिलहाल ऋषभ पंत भारत के नंबर-1 टेस्ट विकेटकीपर बैटर हैं. ध्रुव जुरेल जब प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो बतौर स्पेशलिस्ट बैटर ही जगह पाते हैं. लेकिन अगर उनका बल्ला लगातार खामोश बना रहेगा तो जैसे साहा को पंत ने रिप्लेस कर लिया ठीक उन्हें भी कोई रिप्लेस कर जाएगा. अब तो पूर्व खिलाड़ी भी खुलकर बोलने लगे हैं. मोहम्मद कैफ ने जब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की अपनी प्लेइंग इलेवन बनाई तो उसमें ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को शामिल किया है. ध्रुव जुरेल ने प्रैक्टिस सेशन में सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं की बल्कि गॉल की गर्मी और उमस के बीच जमकर फील्डिंग प्रैक्टिस की और स्लिप कॉर्डन में भी कुछ शानदार कैच लपके.
प्लेइंग XI में जगह मिले या नहीं सबक तो मिल गयाध्रुव जुरेल कुछ हफ्ते पहले भी श्रीलंका आए थे. तब इंडिया ए की जर्सी में गॉल के ही मैदान पर कप्तानी करते हुए नाबाद 141 रन की पारी खेली थी, लेकिन चंद रोज पहले वॉर्मअप मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ नौ गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. प्रैक्टिस सेशन के दौरान जुरेल और केएल राहुल में बातचीत भी हुई. शायद जुरेल यही पूछ रहे हो कि, ‘कुछ तो बता दो बॉस, यहां स्पिनर्स को खेलना कैसे है?’
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 14, 2026, 08:34 IST



