Rajasthan

आंगनबाड़ी के बच्चों को मिल रहा 5 दिन दूध, राजस्थान की इस योजना से 15 लाख बच्चे लाभान्वित

Last Updated:August 14, 2026, 11:15 IST

Mukhya Mantri Amrit Aahar Yojana Rajasthan: राजस्थान सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए ‘मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना’ चलाई जा रही है. 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुई इस योजना के तहत बच्चों को सप्ताह में 5 दिन 100 मिलीलीटर गर्म मीठा दूध दिया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना से लगभग 15 लाख बच्चों का कुपोषण दूर कर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

MAAY: राजस्थान में 15 लाख बच्चों को हर हफ्ते 5 दिन मिल रहा दूधZoomMukhya Mantri Amrit Aahar Yojana: राजस्थान में आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा सप्ताह में 5 दिन दूध

Mukhya Mantri Amrit Aahar Yojana Rajasthan: राजस्थान में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने के दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना’ का संचालन किया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों में कुपोषण की समस्या को खत्म करना और उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करना है.

इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 14 दिसंबर 2024 को उदयपुर में आयोजित एक राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान किया गया था. यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) राजस्थान के अंतर्गत संचालित की जा रही है. सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर बच्चा पोषित और सेहतमंद रहे.

योजना के मुख्य लाभ और लाभार्थीमुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का लाभ राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मिल रहा है.

दूध की उपलब्धता: योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 100 मिलीलीटर गर्म मीठा दूध उपलब्ध कराया जाता है. यह दूध स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार किया जाता है.
सप्ताह में 5 दिन वितरण: योजना की शुरुआत में बच्चों को सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) दूध दिया जाता था. हालांकि, बच्चों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर सप्ताह में 5 दिन कर दिया गया है.
सप्लाई नेटवर्क: योजना के लिए गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) द्वारा की जा रही है.

15 लाख बच्चों को मिल रहा है सीधा फायदासरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 लाख बच्चों को सीधा लाभ पहुंच रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित भोजन के साथ-साथ यह अतिरिक्त पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में काफी सहायक साबित हो रहा है. इसके अलावा, हालिया अपडेट्स के अनुसार राज्य सरकार द्वारा बच्चों को दी जाने वाली दूध की मात्रा को भविष्य में और बढ़ाने के दिशा-निर्देशों पर भी विचार किया जा रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 07:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj