Business

बेटियों का वॉलेट: अपना बिजनेस शुरू करने का धांसू मौका, सरकार दे रही 25000 रुपये

Last Updated:August 14, 2026, 13:24 IST

बेटियों का वॉलेट: महिलाओं को सरकारी योजना से ₹10,000 से ₹25,000 तक की आर्थिक मदद दी जा रही है. इस सरकारी योजना से मिली हुई रकम का इस्तेमाल महिलाएं अपने बिजनेस को शुरू करने के लिए कर सकती हैं. हालांकि, इस योजना का फायदा हर महिला को नहीं मिलेगा और इसके लिए कुछ जरूरी जानकारी चेक कर लें. इस योजना का अप्लाई प्रोसेस भी बहुत आसान है, सिर्फ कुछ स्टेप्स की मदद से आप आवेदन कर पाएंगे. अपना बिजनेस शुरू करने का धांसू मौका, सरकार दे रही 25000 रुपयेZoomआवेदन में आधार, निवास प्रमाण, सिफारिश पत्र और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी.

देश की बेटियों के लिए सरकार की अलग-अलग योजनाओं से आर्थिक मदद के लिए एक रकम दी जाती है. इसी कड़ी में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना चलाई गई है. इस योजना के तहत एलिजिबल महिलाओं को अपना छोटा कारोबार या खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के 25,000 रुपये तक का कर्ज मिल सकता है. यानी कारोबार शुरू करने के लिए महिला को अपनी कोई संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी.

ये योजना नवंबर 2024 के अंत में शुरू की गई थी. इसमें महिलाओं को कम से कम 10,000 रुपये और अधिकतम 25,000 रुपये तक का कर्ज दिया जाता है. लोन चुकाने के लिए 48 महीने यानी 4 साल तक का समय मिलता है. इस पर करीब 7 प्रतिशत सालाना ब्याज लगता है. हालांकि, योजना का फायदा हर महिला को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है.

कितना मिलेगा लोन और क्या हैं शर्तें?

महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत पात्र महिलाओं को 10,000 से 25,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी तरह की गारंटी या संपत्ति को बंधक रखने की जरूरत नहीं है. लोन की रकम को 48 महीने तक की अवधि में चुकाया जा सकता है और इस पर करीब 7 प्रतिशत सालाना ब्याज लगता है. इस योजना का मकसद महिलाओं को छोटे लेवल पर भी अपना काम शुरू करने में आर्थिक मदद देना है. इससे महिलाएं घर से कोई काम शुरू कर सकती हैं या अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा कारोबार खड़ा कर सकती हैं.

कौन सी महिलाएं ले सकती हैं योजना का फायदा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा वह पहले से महतारी वंदन योजना की लाभार्थी होनी चाहिए. यानी जिस महिला को महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी आर्थिक सहायता मिल रही है, वही इस योजना के लिए पात्र हो सकती है. एक और जरूरी शर्त यह है कि महिला का बैंक खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में होना चाहिए. इसी खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आती है. इसलिए आवेदन करने से पहले पात्र महिलाओं को इन सभी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए.

आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

लोन के लिए अप्लाई करते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण या पता प्रमाण शामिल हैं. पता साबित करने के लिए बिजली बिल जैसे डॉक्यूमेंट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसके अलावा सरपंच या स्थानीय निकाय के प्रमुख का सिफारिश पत्र भी जरूरी है. महिला को अपने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अकाउंट की जानकारी भी देनी होगी. आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने पर प्रोसेस को पूरा करने में आसानी हो सकती है.

कहां से मिलेगी जानकारी?

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है. बता दें कि बैंक ने मदद के लिए टोल फ्री नंबर 18002332300 जारी किया है. इसके अलावा [care@cgbank.in](mailto:care@cgbank.in) पर ईमेल करके भी जानकारी मिल जाएगी.

About the Authorयशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 14, 2026, 13:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj