Udaipur News: जेल परिसर में 1100 बंदियों ने लहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली

Last Updated:August 14, 2026, 13:05 IST
हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत उदयपुर केंद्रीय कारागृह में करीब 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने तिरंगा रैली निकाली. जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने रैली का शुभारंभ किया. हाथों में तिरंगा लिए बंदियों और कर्मचारियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया. रैली का उद्देश्य बंदियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा.उदयपुर केंद्रीय कारागृह
उदयपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदयपुर के केंद्रीय कारागृह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर माहौल देखने को मिला. हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जेल परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया. रैली में करीब 1100 बंदियों के साथ जेल अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, इस दौरान पूरा कारागृह परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
केंद्रीय कारागृह उदयपुर में आयोजित तिरंगा रैली का शुभारंभ जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने तिरंगा लहराकर किया. इसके बाद रैली पूरे कारागृह परिसर में निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में बंदी और जेल स्टाफ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए. सभी ने उत्साह और जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया.
‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे
रैली के दौरान बंदियों और जेल कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को जोश से भर दिया. ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से पूरा कारागृह परिसर गूंज उठा. तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते बंदियों और स्टाफ में राष्ट्र के प्रति सम्मान और उत्साह साफ नजर आया.
बंदियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना उद्देश्य
तिरंगा रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करना रहा. कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया. जेल प्रशासन की ओर से इस तरह के आयोजनों के जरिए बंदियों को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया गया.
पूरे परिसर में दिखा उत्साह
रैली के दौरान जेल परिसर में उत्सव और देशभक्ति का माहौल बना रहा. हाथों में तिरंगा लिए बंदियों और कर्मचारियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया. स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस तिरंगा रैली ने कारागृह में भी राष्ट्रीय पर्व की उमंग और उत्साह को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम के अंत तक परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 13:05 IST



