Entertainment

हेडमास्टर घनश्याम की मेहनत लाई रंग, टॉप-10 में ट्रेंड कर रही ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के आएंगे 2 नए सीजन

Last Updated:August 14, 2026, 19:43 IST

सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. यह नॉन-इंग्लिश शो में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. अब शो की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीजन 2 और सीजन 3 का ऐलान कर दिया. हिमांक गौर के निर्देशन में बनी सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया जैसे सितारों ने काम किया है.

ख़बरें फटाफट

हेडमास्टर घनश्याम की मेहनत लाई रंग, 'आदर्श बाल विद्यालय' के आएंगे 2 नए सीजनZoomसीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

नई दिल्ली: सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह दुनिया भर की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश सीरीज में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और भारत में इसे बहुत देखा जा रहा है. अब प्राइम वीडियो ने दर्शकों के साथ एक खुशखबरी साझा की है. उन्होंने दर्शकों को बताया कि कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के सीजन 2 और 3 पर काम चल रहा है.

हिमांक गौर के निर्देशन में बनी सीरीज शांत स्वभाव के हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और टिंकी टोली के एक स्कूल की कहानी है. सीरीज में स्कूल को बेहतर बनाने की कोशिश को दिखाया गया है. सीरीज में केके मेनन ने घनश्याम त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो स्कूल को सुधारने की कोशिश करते हैं. चीजें तब बदल जाती हैं, जब उन्हें पता चलता है कि बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर दिल्ली के टॉप 10 स्कूलों के प्रिंसिपल्स को उस ट्रेनिंग प्रोगाम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, जिसे सरकार का समर्थन हासिल है.

केके मेनन ने निभाया है अहम रोलसीरीज में दिखाया गया है कि हेडमास्टर घनश्याम कैसे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से जूझते हुए स्कूल का भविष्य बदल देता है. इसे बिस्वापति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने लिखा है. सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह अहम भूमिकाओं में हैं.

240 देशों में स्ट्रीम हो रहा शोयह शो अभी भारत और 240 से ज्यादा देशों और इलाकों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके दो नए सीजन पर काम चल रहा है, इसलिए ‘टिंकी टोली’ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. गौरतलब है कि प्राइम वीडियो भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस है. इस पर ‘मिर्जापुर’, ‘द फैमिली मैन’, ‘पंचायत’, ‘पाताल लोक’, ‘फर्जी’, ‘राख’, ‘सूबेदार’, ‘मटका किंग’, ‘कॉल मी बे’ जैसे दर्शकों के पसंदीदा शो मौजूद हैं. ग्लोबल हिट्स में ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, ‘ऑफ कैंपस’, ‘द बॉयज’, ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ वगैरह शामिल हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 14, 2026, 19:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj