Rajasthan

गड्ढों और गंदे पानी के बीच निकली शव यात्रा, वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन की पोल

Last Updated:August 15, 2026, 09:37 IST

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा के वार्ड 5 में जर्जर सड़क और गंदे पानी से होकर शव यात्रा निकलने का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में मृत युवक की अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को एक फुट गहरे गड्ढों और नालियों के गंदे पानी से गुजरना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक खींचतान के कारण सफाई और सड़क मरम्मत का कार्य ठप पड़ा है और प्रशासन की संवेदनाएँ खत्म हो चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

Shahpura: गड्ढों और गंदे पानी से होकर निकली शव यात्रा, खोली प्रशासन की पोलZoomViral Video Shahpura: शव को कंधे पर उठाकर गंदे पानी में उतरे लोग, नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा क्षेत्र में बदहाल सड़कें और ठप पड़ी सफाई व्यवस्था अब सिर्फ आमजन के दैनिक आवागमन की परेशानी नहीं रह गई हैं, बल्कि नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही हैं. हाल ही में एक सड़क हादसे में असमय अपनी जान गंवाने वाले एक स्थानीय युवक की अंतिम यात्रा जब जर्जर सड़कों, गहरे खड्डों और जमा गंदे पानी के बीच से होकर गुजरी, तो वहाँ मौजूद हर नागरिक का दिल दहल गया. किसी परिवार को अपने चिराग को अंतिम विदाई देने के लिए भी एक सुरक्षित और सुगम रास्ता नसीब नहीं हो सका.

जिस मुख्य सड़क से होकर शव यात्रा को गुजरना पड़ा, वहाँ जगह-जगह एक-एक फुट से भी अधिक गहरे खतरनाक गड्ढे बने हुए थे. नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव था और सड़ांध मारता गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ था. अंतिम यात्रा में शामिल दुःखी परिजनों और स्थानीय नागरिकों को शव को काँधों पर उठाए इन्हीं गंदे गड्ढों और पानी के बीच से रास्ता बनाकर आगे बढ़ने पर मजबूर होना पड़ा. यह हृदयविदारक दृश्य केवल सड़क की बदहाली को ही बयां नहीं करता, बल्कि उस प्रशासनिक व्यवस्था का आईना है जहाँ लगातार मिल रही जन-शिकायतों के बावजूद संवेदनाएँ शायद गंदे पानी के गड्ढों में ही दफन हो चुकी हैं.

जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा के वार्ड 5 में जर्जर सड़क और गंदे पानी से होकर शव यात्रा निकलने का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में मृत युवक की अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को एक फुट गहरे गड्ढों और नालियों के गंदे पानी से गुजरना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. pic.twitter.com/Q4wCTfZ1Dx

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj