भाजी खा रहे हैं तो जरा ठहरिए! बारिश में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा; पहले जान लें एक्सपर्ट की ये सलाह

Last Updated:August 15, 2026, 10:35 IST
बरसात में भाजी खाने से पहले विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. दूषित भाजी से डायरिया, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. भाजी को अच्छी तरह साफ कर गर्म पानी में रखने की सलाह दी गई है. आयुर्वेदिक डॉक्टर ने भाजी को अच्छी तरह पकाकर खाने की सलाह दी है.
बिलासपुर: बरसात का मौसम शुरू होते ही घरों में तरह-तरह की हरी भाजियां बनने लगती हैं. छत्तीसगढ़ में तो भाजी का खान-पान से खास जुड़ाव है और लगभग हर घर में अलग-अलग प्रकार की भाजियां बनाई जाती हैं. लेकिन बारिश के मौसम में इन्हीं भाजियों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. जमीन के निचले स्तर पर उगने वाली भाजियां बारिश के दौरान रुके हुए पानी और गंदगी के संपर्क में आने से दूषित हो सकती हैं. ऐसे में अगर इन्हें ठीक से साफ किए बिना या कच्चा खाया जाए तो पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. डायरिया, अतिसार, उल्टी और अपच जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है. यही वजह है कि बरसात में भाजी खाने से पहले उसकी सफाई और पकाने के तरीके पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.
बारिश में कच्ची भाजी खाने से बचने की सलाहबिलासपुर की आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, गवर्नमेंट आयुर्वेद डिस्पेंसरी जूनियर लाइन की डॉ. आस्था मिश्रा के अनुसार वर्षा ऋतु में किसी भी प्रकार का कच्चा या रॉ खाना पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता. खासकर ऐसी भाजियां जो जमीन के बहुत निचले स्तर पर उगती हैं, उनके दूषित होने की संभावना अधिक रहती है. बारिश के दौरान कई जगह पानी जमा हो जाता है और यही रुका हुआ पानी संक्रमण और कंटामिनेशन का प्रमुख कारण बन सकता है.
भाजी खा रहे हैं तो सफाई का रखें विशेष ध्यानडॉ. आस्था मिश्रा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बरसात में भाजी खा रहा है तो उसकी सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. भाजी के पत्तों को एक-दूसरे से अलग करके अच्छी तरह साफ करना चाहिए. इसके बाद थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में नमक डालकर भाजी को छोड़ सकते हैं. इस तरह सफाई करने के बाद उसे अच्छी तरह पकाकर खाने से संभावित दुष्प्रभाव को अपेक्षाकृत कम किया जा सकता है.
दूषित भाजी से बिगड़ सकता है डाइजेशन सिस्टमबारिश के मौसम में दूषित या संक्रमित भाजी खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है. इससे अतिसार, डायरिया, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण दूसरी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. विशेषज्ञ का कहना है कि बरसात के मौसम में संक्रमण के खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतकर इससे होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.
गर्म पानी में डालकर फिर पकाकर खाएंआयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक भाजी को साफ करने के बाद गर्म पानी में कुछ देर रखने और फिर अच्छी तरह पकाकर खाने से उसके संभावित दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है. इसलिए बरसात में भाजी खाते समय सफाई, गर्म पानी से अच्छी तरह धोने और पर्याप्त पकाने का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारीबरसात में भाजी खाना पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसे लेकर लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए. भाजी की अच्छी तरह सफाई किए बिना खाने या कच्चा सेवन करने से संक्रमण और पाचन संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में साफ-सफाई और सही तरीके से पकाकर भाजी का सेवन करना ही बेहतर विकल्प है.
About the AuthorDeepti Sharma
Deepti Sharma, currently working with MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining she has worked with Re…
और पढ़ेंLocation :
Bilaspur,Chhattisgarh
First Published :
August 15, 2026, 10:35 IST



