Tech

नया प्रीमियम फोन खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में ₹60,000 से कम में मिल रहे ये शानदार फोन

Flipkart Freedom Sale 2026 शुरू हो चुकी है और इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज तक कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट ₹60,000 तक है, तो इस सेल में कई प्रीमियम फोन अच्छे दाम पर मिल रहे हैं. लिस्ट में Samsung, Google, Motorola, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं.

अगर लंबे समय से फोन अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं, तो Freedom Sale आपके लिए सही मौका हो सकता है. आइए जानते हैं ₹60,000 से कम कीमत में मिलने वाले कुछ खास स्मार्टफोन और उन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में.

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy A57 5G

सैमसंग के कई फोन इस सेल में ₹60,000 के बजट में आ गए हैं. सैमसंग गैलेक्सी S25 को फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में ₹57,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फोन चाहते हैं.

वहीं सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की कीमत सेल में घटकर ₹49,999 हो गई है. दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी A57 5G को ₹53,999 तक की कीमत में खरीदा जा सकता है. यानी Samsung के पास अलग-अलग बजट के हिसाब से तीन विकल्प मौजूद हैं.

Google Pixel 10a पर भी मिल रहा डिस्काउंट

गूगल पिक्सल 10a की भारत में ऑफिशियल कीमत ₹55,999 है. हालांकि फ्लिपकार्ट के दौरान ग्राहक HDFC Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹4,000 का डिस्काउंट पा सकते है.

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके डील को और सस्ता किया जा सकता है. पिक्सल फोन खास तौर पर अपने क्लीन Android एक्सपीरियंस, कैमरा और गूगल के AI फीचर्स के लिए जाने जाते हैं.

इस बजट में मोटोरोला सिग्नेचर भी एक दिलचस्प ऑप्शन है. इसे इस साल ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Flipkart पर यह ₹52,499 की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है.

इसके अलावा वीवो V70 को सेल में ₹57,999 में खरीदा जा सकता है. वहीं ओप्पो रेनो 15 Pro मिनी की कीमत घटकर ₹54,000 तक आ गई है.

इस तरह ₹60,000 के बजट में फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान आपके पास सैमसंग के फ्लैगशिप और FE मॉडल से लेकर गूगल पिक्सल, मोटोरोला, वीवो और ओप्पो के फोन तक कई ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और EMI की शर्तें जरूर चेक कर लें, क्योंकि प्रभावी कीमत आपकी एलिजिबिलिटी के हिसाब से बदल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj