Entertainment
महबूबा के गुस्से के आगे बड़े-बड़े आशिक फेल, धर्मेंद्र का ये गाना आज के लवर्स को भी देगा रिलेटेबल फील

‘शोले’ का नाम आते ही जहां जय-वीरू की दोस्ती और गब्बर का खौफ याद आता है, वहीं फिल्म का रोमांस भी कम दिलचस्प नहीं था. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ‘कोई हसीना जब रूठ जाती’ ऐसा ही सदाबहार गाना है, जिसमें प्यार, नोकझोंक और शरारत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. आर.डी. बर्मन के संगीत और आनंद बख्शी के बोलों ने इस गाने को ऐसी मिठास दी कि पांच दशक बाद भी इसकी ताजगी बरकरार है. फिल्म में वीरू और बसंती की चुलबुली केमिस्ट्री ने इस गाने को यादगार बना दिया, जिसे आज भी पुराने दौर के रोमांटिक गीतों में खास जगह मिलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



