Entertainment

मिस इंडिया का ताज हारने के बाद शुरू की एक्टिंग, आज पंजाबी सिनेमा पर कर रही राज, सोनम बाजवा की अनूठी जिंदगी

Last Updated:August 16, 2026, 04:01 IST

सोनम बाजवा भले आज हिंदी और पंजाबी सिनेमा की बड़ी हीरोइन हैं, मगर उन्होंने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के तौर पर की थी. उन्होंने मॉडलिंग भी की है. सोनम बाजवा को एक्टिंग का शौक पंजाबी सिनेमा के करीब ले आया. उन्होंने फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. आइए, एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी को करीब से जानते हैं.

नई दिल्ली: सोनम बाजवा हिंदी और पंजाबी सिनेमा की मशहूर हीरोइन हैं. वे अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग और लाजवाब डांस मूव्स के जरिए लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

सोनम बाजवा का पूरा नाम सोनम प्रीत कौर बाजवा है, जिनका जन्म 16 अगस्त 1989 को रुद्रपुर उत्तराखंड में हुआ था. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ से की. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

सोनम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रुद्रपुर के जेसी पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद, वे दिल्ली आ गईं और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

Add as Preferred Source on Google

सोनम बाजवा को शुरू से ही एक्टिंग में रुचि थी. इसलिए, वे मुंबई चली गईं और साल 2012 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं. सोनम ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कुछ समय के लिए एयर होस्टेस के रूप में भी काम किया.(फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

सोनम बाजवा ने फिर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी 2’, ‘निक्का जैलदार’, ‘मंजे बिस्तरे’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘कैरी ऑन जट्टा’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

एक्ट्रेस की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जर्नी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कैमियो और कुछ खास प्रोजेक्ट्स के जरिए कदम रखा. उन्होंने ‘बाला’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में भी भूमिकाएं निभाईं. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

एक्ट्रेस के करियर में फिर एक ऐसा दौर आया कि उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ पॉपुलर फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘हाउसफुल 5’ और ‘बॉर्डर 2’ शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

एक्ट्रेस को पंजाबी फिल्म ‘अर्दब मुटियारा’ में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड भी मिला. सोनम बाजवा आज के समय में बॉलीवुड की उभरती हुई टॉप अभिनेत्रियों में एक हैं. (फोटो साभार: Instagram@sonambajwa)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 16, 2026, 04:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj