Health

वजन करना है कम लेकिन खाना है कुछ टेस्टी भी, तो घर पर बनाएं खीरा-टमाटर-मूंगफली सलाद जो बनाएगा आपको हेल्दी

Last Updated:August 14, 2026, 07:17 IST

खीरा, टमाटर और मूंगफली से बना सलाद स्वाद के साथ पानी, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का अच्छा मेल दे सकता है. इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और हल्के नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार यह संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन केवल इस सलाद के भरोसे वजन कम करने का दावा सही नहीं है.

सलाद की पहली ताकत खीरा होता हैं, इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. गर्म मौसम में तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है. खीरे में कैलोरी कम और फाइबर मौजूद होता है, इसलिए यह हल्के नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में सहायता प्रदान करता है और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करा सकता है. खीरा शरीर ताजगी और ऊर्जा देने वाला होता हैं.

लाल-लाल टमाटर न सिर्फ रंग और स्वाद को जोड़ता है, बल्कि कई पोषक तत्व से भी भरपूर होता है. इसमें लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन C, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर टमाटर शरीर को जरूरी पोषण देने में योगदान कर सकता है. सलाद में इसकी मौजूदगी स्वाद को भी चटपटा बना देती है. टमाटर थाली में स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रख सकता हैं.

तीसरा यानि अंतिम मूंगफली है, जो इस साधारण सलाद को ज्यादा पौष्टिक और पेट भरने वाला बना देती है. मूंगफली में प्रोटीन, असंतृप्त वसा, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं. यह ऊर्जा और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. इसको अगर सीमित और सही मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो मुट्ठीभर मूंगफली सलाद को इतना दमदार बना सकती है कि हल्की भूख से कुछ देर के लिए छुट्टी हो जाएगी.

Add as Preferred Source on Google

खीरा, टमाटर और मूंगफली को एक साथ मिलाने पर यह पानी, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का अच्छा मेल बन जाता है. यही कंबिनेशन इसे साधारण कच्ची सब्जियों की प्लेट से थोड़ा ज्यादा दिलचस्प बना देता है. इसे नाश्ते, भोजन के या शाम के हल्के स्नैक के तौर पर अच्छे से चबा चबाकर खाया जा सकता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू, हरा धनिया और थोड़ा काला नमक डाला जा सकता है. इसको बनाने में भी कोई तामझाम नहीं है बस झटपट स्वाद और सेहत से भरपूर नाश्ता तैयार हो जाता हैं.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, इसमें कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के साथ प्रोटीन और फाइबर भी मिलता हैं, वजन नियंत्रित के लिए लाभकारी हैं. खीरा और टमाटर हल्का नाश्ता हैं, जबकि मूंगफली पेट भरने में मदद कर सकती है. लेकिन केवल इस सलाद के भरोसे वजन कम करने का दावा सही नहीं होता हैं. अतः संतुलित भोजन, पर्याप्त गतिविधि और कुल कैलोरी सेवन पर ध्यान जरूरी है.

शुगर के मरीज भी अपनी डाइट में खीरा, टमाटर और सीमित मात्रा में मूंगफली शामिल कर सकते हैं, लेकिन मात्रा और पूरी डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. मूंगफली में प्रोटीन और वसा होने के कारण यह अपेक्षाकृत पेट भरने वाला विकल्प साबित हो है. एक बात कभी न भूले कि हर व्यक्ति की जरूरत अलग-अलग होती है. नमक, मीठी ड्रेसिंग या बाजार की तैयार चटनी ज्यादा डालने से सलाद का फायदा कम हो सकता है. इसलिए स्वाद बढ़ाइए, मगर नमक और अतिरिक्त कैलोरी से बचने का प्रयास करें.

इस सलाद की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसकी आसान तैयारी है. खीरे और टमाटर को अच्छी तरह धोकर काटें, फिर भुनी या उबली मूंगफली मिला दे. ऊपर से नींबू का रस, थोड़ा काला नमक और हरा धनिया डाल सकते हैं. चाहें तो स्वाद के अनुसार अन्य ताजी सब्जियां भी जोड़ी जा सकती हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय, मेहनत या महंगे सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं. यानी कि कुछ ही मिनटों में रंग-बिरंगी और पौष्टिक नाश्ता तैयार हो सकता हैं.

खीरा-टमाटर-मूंगफली का सलाद स्वाद और पोषण से भरपूर होता हैं. इसमें अलग-अलग खाद्य पदार्थ होता हैं, जो शरीर को पानी, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध करा सकते हैं. हालांकि, इसे संपूर्ण भोजन का विकल्प मानने के बजाय संतुलित डाइट का हिस्सा समझना सुरक्षित है. ताजी सामग्री, उचित मात्रा और साफ-सफाई का ध्यान रखकर इसका आनंद लिया जा सकता है. प्लेट में रंग भरिए, स्वाद जगाइए और सेहत के लिए एक छोटी शुरुआत आप भी कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 14, 2026, 07:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj