Entertainment

बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही मिर्जापुर: द मूवी, रीक्रिएट हुआ फैंस का पसंदीदा गाना ‘वारून’, इस दिन होगा रिलीज

Last Updated:August 16, 2026, 13:32 IST

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से आया नया अपडेट! एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपकमिंग फिल्म के नए गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो बेहद शानदार पोस्टर जारी किए हैं. साल 2020 के पॉपुलर गाने ‘वारून’ के इस नए रीक्रिएटेड वर्जन में रोमी के साथ श्रेया घोषाल की जादुई आवाज सुनने को मिलेगी. जानिए गाना और फिल्म कब रिलीज हो रही है.'वारून फॉरएवर': 'मिर्जापुर: द मूवी' का नया पोस्टर आउटZoom

नई दिल्ली: ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए एक बड़ी और गुड न्यूज सामने आई है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो बेहद कमाल के पोस्टर आउट कर दिए हैं.

इन पोस्टर्स में गाने की विजुअल दुनिया की पहली झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

‘वारून’ का नया वर्जन बढ़ाएगा एक्साइटमेंट

यह नया ट्रैक ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के सबसे पॉपुलर और यादगार गानों में से एक ‘वारून’ का नया रीक्रिएटेड वर्जन है. साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल गाना ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का अहम हिस्सा बन गया था और आज भी फैंस के दिलों के बहुत करीब है. ओरिजिनल गाने को रोमी ने अपनी आवाज दी थी, जिसका म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया था और इसके लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे थे.

श्रेया घोषाल और रोमी का दिखेगा नया म्यूजिकल मैजिक

‘वारून फॉरएवर’ के लिए ओरिजिनल सिंगर रोमी एक बार फिर वापस आए हैं, लेकिन इस बार उनके साथ बॉलीवुड की सुरमयी सिंगर श्रेया घोषाल की जादुई आवाज भी सुनने को मिलेगी. इसके अलावा आनंद भास्कर और गिन्नी दीवान ने भी इस नए वर्जन के लिए फिर से हाथ मिलाया है. उन्होंने ओरिजिनल गाने की वाइब को बरकरार रखते हुए फिल्म के लिए इसे एक नया और रिफ्रेशिंग म्यूजिकल टच दिया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj