Rajasthan

Ajmer News: आंगन में खेल रही 8 साल की रुकसाना को सांप ने डसा, अजमेर में इलाज के दौरान मौत

Last Updated:August 17, 2026, 13:44 IST

Ajmer News: ब्यावर के निकट जितड़ा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर के आंगन में खेल रही 8 वर्षीय रुकसाना को सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में ब्यावर से अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर की गई बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.मौत बनकर आया सांप! आंगन में खेल रही मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दमZoom

अजमेर. ब्यावर के पास जितड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी.  घर के आंगन में खेल रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची रुकसाना को सांप ने डस लिया. सांप के डसने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए ब्यावर लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल रेफर कर दिया.

परिजन गंभीर हालत में रुकसाना को लेकर अजमेर पहुंचे, जहां जेएलएन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया. हालांकि, उपचार के दौरान बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार रुकसाना ने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, रुकसाना घर के आंगन में खेल रही थी, इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजन घबराकर बच्ची को लेकर ब्यावर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मोर्चरी में रखा गया शव

बच्ची की मौत के बाद उसके शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा, इसके बाद परिजन शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे. हादसे की जानकारी मृतका के फूफा फिरोज काठात ने दी, मासूम रुकसाना की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है. वहीं, घटना की खबर के बाद जितड़ा गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. बारिश के मौसम में अकसर सांप के काटने की घटनाएं सुनने को मिलती है, ऐसे में सतर्कता हमें ही बरतनी होगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 13:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj