National

शेयर बाजार की 10 कंपनियों ने गंवाए 100000 करोड़ रुपये, इस कंपनी में पैसे लगाने वालों को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान युद्ध और ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक की वजह से भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह लगातार गिरावट का माहौल बना रहा. इस गिरावट से बाजार में लिस्टेड 10 सबसे बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है. बीएसई की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई है. सबसे ज्यादा नुकसान आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ है.

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 फीसदी और एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है. इन पांच कंपनियों के बाजार मूल्य में कुल मिलाकर करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी दिखी है.

5 कंपनियों का पूंजीकरण बढ़ाबीएसई ने बताया कि टॉप 10 में से 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है. इन कंपनियों में भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत बढ़ गई है. इन कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसका मतलब है कि टॉप 10 कंपनियों में से 5 में तो गिरावट आई है और 5 का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है.

किस कंपनी को हुआ कितना नुकसानबीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गया. इसी तरह, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये रहा तो आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये पर आ गया.

इन कंपनियों ने करोड़ों रुपये कमाएगिरावट के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये हो गई तो बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये रहा. लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में 2,490.66 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 5,58,973.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ हो गया.

किस कंपनी का मार्केट कैप सबसे ज्यादाशेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से सबसे ज्यादा पूंजीकरण रिलायंस इंडस्ट्रीज का है, जो सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है. बीते सप्ताह शेयर बाजार में लगातार कई सत्र में गिरावट दिखी थी, जिसका असर कंपनियों के प्रदर्शन पर भी दिखा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj