Rajasthan

Jhalawar News: व्हील चेयर नहीं, आत्मनिर्भरता का तोहफा…नक्शराज के लिए यादगार बना स्वतंत्रता दिवस

Last Updated:August 16, 2026, 17:12 IST

मांसपेशीय दुर्बलता से जूझ रहे कक्षा 7 के छात्र नक्शराज सिंह के लिए स्वतंत्रता दिवस नई उम्मीद लेकर आया. झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की संवेदनशील पहल पर उसे इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिली, जिससे अब वह खुद अपने दम पर आवागमन कर सकेगा. व्हील चेयर मिलते ही उसके चेहरे पर खिली मुस्कान आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत का प्रतीक बनी.नक्शराज की आंखों में चमकी उम्मीद, इलेक्ट्रिक व्हील चेयर से मिली नई जिंदगीZoom

झालावाड़. स्वतंत्रता दिवस का अवसर झालावाड़ के कक्षा 7 के छात्र नक्शराज सिंह के लिए खुशियों और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया. मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित नक्शराज को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने अपने आवास पर आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की. इस दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

परिवार ने कलेक्टर से लगाई थी मदद की गुहार

नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा की शारीरिक स्थिति ऐसी है कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना काफी मुश्किल था. उसकी परेशानी को देखते हुए परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. कलेक्टर ने बच्चे की स्थिति को समझते हुए 15 अगस्त को व्हील चेयर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीणा को व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. विभाग के प्रयासों से विशेष योजना के तहत नक्शराज के लिए इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराई.

कलेक्टर ने अपने आवास पर सौंपा तोहफा

स्वतंत्रता दिवस पर नक्शराज को विशेष रूप से कलेक्टर आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया. आत्मीय माहौल के बीच जिला कलेक्टर ने उसे इलेक्ट्रिक व्हील चेयर सौंपी. व्हील चेयर मिलते ही नक्शराज के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया. अब वह बिना किसी की सहायता के स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकेगा. यह सुविधा उसके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

अतिथियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नक्शराज का माला पहनाकर सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. नक्शराज और उसके परिजनों ने इस सहयोग के लिए जिला कलेक्टर तथा प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया. नक्शराज को मिली इलेक्ट्रिक व्हील चेयर यह संदेश देती है कि प्रशासन जब संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करता है, तो सरकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती हैं. स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात नक्शराज के लिए महज एक व्हील चेयर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए आत्मविश्वास की शुरुआत है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jhalawar,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 17:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj