National

pm narendra modi broke protocol | पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के लिए तोड़ दिया प्रोटोकॉल, देखें वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर क्या हुआ?

होमताजा खबरदेश

PM मोदी ने वेंकैया नायडू के लिए तोड़ दिया प्रोटोकॉल, ‘सदैव अटल’ पर क्या हुआ?

Last Updated:August 16, 2026, 19:08 IST

pm Modi Broke Protocol : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है. वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली के राजघाट पर स्थित उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर एक ऐसा वाक्या हुआ जो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाता है. जानें कैसे पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लिए प्रोटोकॉल को तोड़ दिया. PM मोदी ने वेंकैया नायडू के लिए तोड़ दिया प्रोटोकॉल, 'सदैव अटल' पर क्या हुआ?Zoomपीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर वेंकैया नायडू को दिया सम्मान.

नई दिल्ली. कभी ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो आपका ध्यान खींच लेता है. अगर वह देश के प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ हो तो लोगों की सुनने और देखने की दिलचस्पी बढ़ जाती है. रविवार को दिल्ली में राजघाट पर ‘सदैव अटल’ पर ऐसा ही एक वाक्या हुआ, जो पीएम मोदी के व्यक्तित्व से जुड़ा है. मौका था भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का. राजघाट पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे थे.

प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फिर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और फिर प्रधानमंत्री मोदी श्रद्धांजलि देते. लेकिन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति तक को यह प्रोटोकॉल का पालन हुआ, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी की बारी आई उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को आगे कर दिया. नायडू के श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने सदैव अटल पर पहुंचे और फिर उनके बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि दी.

President Droupadi Murmu, Vice President C P Radhakrishnan, PM Modi pay tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary. pic.twitter.com/njqaQPDjFS

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj